{"_id":"62950f675ab60459f909fd0a","slug":"26-personnel-including-doctors-found-absent-in-kasaya-chc-kushinagar-news-gkp4387074145","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसया सीएचसी में डॉक्टरों समेत 26 कर्मी थे नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कसया सीएचसी में डॉक्टरों समेत 26 कर्मी थे नदारद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसया सीएचसी में डॉक्टरों समेत 26 कर्मी मिले नदारद
सीएमओ ने जताई नाराजगी, स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश
कसया(कुशीनगर)। सीएमओ ने सोमवार सुबह कसया सीएचसी का निरीक्षण किया। चिकित्सकों समेत 26 कर्मी अनुपस्थित रहे। सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए सीएचसी अधीक्षक से अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
सोमवार सुबह करीब नौ बजे सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया सीएचसी पहुंचे। उस वक्त अस्पताल में सन्नाटा था। सीएमओ ने अस्पताल के एक-एक कार्यालयों का निरीक्षण किया। जांच में छह चिकित्सक, एक फार्मासिस्ट, सात स्वास्थ्य और 12 संविदाकर्मी अनुपस्थित थे। उन्होंने सीएचसी अधीक्षक डॉ. नीलकमल व डॉ. मुकेश यादव के साथ अस्पताल परिसर में सफाई बंदोबस्त का निरीक्षण किया। निर्देश दिए कि परिसर में गंदगी नहीं दिखनी चाहिए।
उन्होंने अस्पताल में दवाओं की कमी न होने देने के निर्देश दिए। कहा कि अस्पताल का भवन पुराना है, जहां मरम्म्त की जरूरत है, उसे ठीक कराया जाए। इस मौके पर डॉ. संजय कुमार सिंह, डॉ. मधुसूदन शर्मा, राकेश मणि, प्रवीण पांडेय, विमलेश दुबे, सतीश ओझा, मीरा दुबे, वीरेंद्र शर्मा, अमजद अली आदि मौजूद रहे।