{"_id":"668c7af470ed341b4f0d4804","slug":"25-unfit-in-checking-of-125-school-vehicles-one-weeks-delay-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-119577-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 125 स्कूल वाहनों की जांच में 25 अनफिट, एक सप्ताह की मोहलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 125 स्कूल वाहनों की जांच में 25 अनफिट, एक सप्ताह की मोहलत
Tue, 09 Jul 2024 05:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 09 Jul 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। परिवहन विभाग की तरफ से शासन के निर्देश पर सोमवार को 18 स्कूलों के 125 वाहनों की जांच की गई। इसमें 25 वाहन अनफिट मिले, जिन्हें एक सप्ताह के भीतर मिली कमियों को दूर करने का निर्देश दिया गया। यह अभियान 13 जुलाई तक चलेगा।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन मोहम्मद अजीम और संभागीय निरीक्षक तकनीकी आरडी प्रसाद वर्मा ने सोमवार को कुल 18 स्कूलों के 125 वाहनों की जांच की। उन्होंने कहा कि मोटर व्हीकल एक्ट तथा सुप्रीम कोर्ट की तरफ जारी की गई स्कूल वाहनों की गाइडलाइंस के अनुरूप स्कूल वाहन होने पर ही उनका संचालन करें। यदि स्कूली वाहन मानकों को पूरा नहीं कर रहे हैं, तो उन्हें शीघ्र पूरा करें। अधिकारियों ने चेताया कि प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान सड़क पर यदि कोई अनफिट वाहन मिले, तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।