{"_id":"69752a0602c2d416a50632f5","slug":"24000-withdrawn-from-womans-account-by-changing-atm-card-kushinagar-news-c-205-1-ksh1030-153458-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: एटीएम कार्ड बदलकर महिला के खाते से 24 हजार निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: एटीएम कार्ड बदलकर महिला के खाते से 24 हजार निकाले
Sun, 25 Jan 2026 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 25 Jan 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
सुकरौली। हाटा कोतवाली के सुकरौली कस्बे में शनिवार को सेन्ट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के एटीएम से पैसा निकालने गयी एक महिला से पैसा निकालने में सहयोग करने के बहाने उचक्के ने उसका एटीएम कार्ड ले लिया। महिला द्वारा विरोध करने पर उसने एटीएम कार्ड वापस कर दिया।
हाटा कोतवाली क्षेत्र के पिपरा ऊर्फ तीतिला निवासी गूंजा देवी पत्नी राम रक्षा जब घर पहुंचीं और अपना एटीएम कार्ड घर वालों को दिखाया तो कार्ड बदला हुआ था। महिला बदहवास हालत में बैंक के एटीएम पर पहुंची तब तक उसके खाते से तीन बार में दस दस हजार व चार हजार रुपये की निकासी हो चुकी थी।
महिला का भी एटीम कार्ड एचडीएफसी बैंक का था और टप्पेबाज ने भी जो एटीएम कार्ड उसे दिया था वह भी उसी बैंक का था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला से पूछताछ की और महिला के खाते पर जारी एटीम कार्ड को ब्लॉक करवाया। कुछ दिन पूर्व भी इसी एटीम से टप्पेबाजों ने कार्ड बदल कर चालीस हजार रुपये निकाल लिया था।