फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   223 candidates did counseling for 84 posts

Kushinagar News: 84 पद के लिए 223 अभ्यर्थियों ने कराई कांउसिलिंग

Tue, 24 Jun 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 24 Jun 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
223 candidates did counseling for 84 posts
पडरौना। जिले के उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 तक में शैक्षिक एवं शिक्षणेत्तर कार्मिकों के संविदा आधारित नवीन चयन के लिए सोमवार को 84 पदों के सापेक्ष 223 अभ्यर्थियों ने कांउसिलिंग कराई। इस दौरान अभ्यर्थियों के अंक पत्र समेत समस्त शैक्षिक समेत अन्य प्रपत्रों की जांच की गई।
विज्ञापन

कांउसिलिंग के प्रभारी जिला समन्वयक बालिका शिक्षा पंकज गौतम ने बताया कि उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 तक में शैक्षिक एवं शिक्षणेत्तर कार्मिकों के संविदा आधारित नवीन चयन के लिए जिले में रिक्त कुल 84 पद के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे। आवेदन पत्रों की जांच करने के बाद अभ्यर्थियों को गुणांक के आधार पर कुल 320 अभ्यर्थी पात्र पाए गए थे। सोमवार की सुबह शुरू हुई काउंसिलिंग में 223 अभ्यर्थियों ने अपने मूल प्रमाण पत्र की जांच कराई। काउंसिलिंग के लिए रविंद्रनगर स्थित उच्चाप्राथमिक विद्यालय परिसर में चार टेबल बनाए गए थे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक टेबल पर बीईओ को टेबल प्रभारी के साथ दो एआरपी को लगाया था। बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्या ने बताया कि कस्तूरबा गांधी आवासी बालिका विद्यालयों में संविदा आधारित नवीन चयन के लिए आए शैक्षिक एवं शिक्षेणत्तर कार्मियों की काउंसलिंग शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई है। शीघ्र ही उनका नियुक्ति पत्र जारी होगा।
विज्ञापन

इस दौरान जिला मुख्यालय बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह, विशुनपुरा बीईओ जयंत भारती, कप्तानगंज बीईओ रीता गुप्ता, सुकरौली बीईओ जया राय, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी नागेंद्र मणि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed