{"_id":"61e1b82b8df7930300347cb9","slug":"22-people-found-corona-infected-in-the-district-kushinagar-news-gkp4236740120","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 22 लोग मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 22 लोग मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 22 लोग मिले कोरोना संक्रमित
कुशीनगर। जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा प्रतिदिन हो रही है। शुक्रवार को 22 लोग संक्रमित मिले। इनमें सर्वाधिक मरीज पडरौना क्षेत्र के हैं। एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 78 हो गई है।
सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि कोरोना काल से शुक्रवार शाम तक जनपद में 11 लाख तीन हजार 207 लोगों की जांच हुई। इनमें 15711 लोग संक्रमित मिले हैं। 227 मरीजों की मौत हो चुकी है। 15406 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 1738 लोगों का नमूना कोरोना जांच के लिए भेजा गया। शाम तक 1459 नमूनों की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 1437 निगेटिव और 22 पॉजिटिव हैं। संक्रमित मिलने वालों में कसया क्षेत्र से एक, सेवरही से तीन, तमकुही से दो, हाटा से तीन, कप्तानगंज से एक, रामकोला से एक, विशुनपुरा से एक, दुदही व अन्य क्षेत्र में एक-एक तथा पडरौना क्षेत्र में आठ लोग शामिल हैं। सीएमओ ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण दर 1.43 प्रतिशत और ठीक होने वालों की दर 98.13 प्रतिशत है। उन्होंने कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लोगों से दो गज की दूरी का पालन करने और मास्क लगाने की अपील की है।