फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   22 people donated blood on the eve of Mother's Day

मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर 22 लोगों ने किया रक्तदान

Sat, 07 May 2022 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
22 people donated blood on the eve of Mother's Day
पडरौना उदित नारायण पीजी कॉलेज परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान करते शिक्षक, कर्मचा - फोटो : KUSHINAGAR
मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर 22 लोगों ने किया रक्तदान
विज्ञापन

शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने किया रक्तदान
पडरौना। मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को उदित नारायण पीजी कॉलेज में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। 22 लोगों ने रक्तदान किया।
शिविर का उद्घाटन समाजसेवी दीप नारायण अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान अत्यंत पवित्र कार्य है। इससे श्रेष्ठ कोई दान नहीं हो सकता। क्योंकि इसका सीधा संबंध किसी व्यक्ति के जीवन से है। उन्होंने रक्तदान से होने वाले लाभ के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि रक्तदाता हृदयाघात, कोलेस्ट्रॉल इत्यादि की परेशानी से बचा रहता है और शरीर में नवीन रक्त का निर्माण भी तीव्र गति से होता है।
विज्ञापन

शिविर में रक्तदान के लिए 88 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिसमें से चिकित्सकीय परीक्षण के बाद 22 लोग योग्य पाए गए। इस तरह कुल 22 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले महादानियों में धर्मेंद्र सिंह, अभिषेक यादव, अभिषेक कुमार, मिथलेश प्रजापति, प्रीतम तिवारी, कमलेश प्रताप सिंह, आकांक्षा पांडेय, डॉ. अरुण कुमार, रिया सिंह, अनूप कुमार, नीतीश गोंड़, अभिषेक श्रीवास्तव, रजनीश श्रीवास्तव, पूजा यादव, डॉ. मनोज यादव, डॉ. विजेंद्र सिंह, अभिषेक वर्मा, दिलीप कुशवाहा, पवन कुशवाहा, दिनेश गुप्ता, राहुल शाह एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. हरिओम मिश्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्त संग्रह का कार्य जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक टीम के एसएलटी एजाज अहमद, लल्लन गुप्ता, धर्मवीर कुमार, आनंद कुमार, क्षमा मिश्रा, विवेक सिंह, नितेश शर्मा, सुरेंद्र यादव ने किया। रक्तसंग्रह के बाद सभी महादानियों के प्रति आभार ज्ञापित किया गया। अंत में कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. भुवाली सिंह ने की। आगंतुकों का स्वागत पुस्तकालय के अध्यक्ष डॉ. आशुतोष सिंह एवं संचालन व आभार शिविर के संयोजक डॉ. हरिओम मिश्र ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर डॉ. अनूप पटेल, डॉ. नरेंद्र त्रिपाठी, डॉ. जेपी जायसवाल, डॉ. संजय सिंह, डॉ. ललिता पांडेय, अनीता सिंह, डॉ. आशुतोष सिंह, समशेर मल्ल, नीलम सिंह, अखिलेश सिंह, अमित कुमार, महेंद्र सिंह, प्रदीप मोदनवाल, सतीश खरवार, देवानंद, बृजेश, अर्जुन, राम लखन, सत्य प्रकाश पांडेय, किशन कुशवाहा, डॉ. अश्वनी गुप्ता, डॉ. नरोत्तम तिवारी, डॉ. ऐश्वर्य पाठक, शिव प्रकाश पांडेय, अभिषेक सरोज, अजीत जायसवाल, रिजवान सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed