फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   बैंकों का एक अरब सोलह करोड़ से अधिक रुपये कर्ज है किसानों पर

बैंकों का एक अरब सोलह करोड़ से अधिक रुपये कर्ज है किसानों पर

Tue, 22 Aug 2017 04:43 PM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 04:43 PM IST
विज्ञापन
बैंकों का एक अरब सोलह करोड़ से अधिक रुपये कर्ज है किसानों पर
कुशीनगर। जनपद के किसानों को ऋण माफी का तोहफा जल्द ही मिलने वाला है। जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। जैसे ही इसके लिए शासन स्तर से आदेश मिलेगा, जिले के सूचीबद्ध 25095 किसानों का ऋण माफ कर उन्हें प्रमाण पत्र सौंप दिया जाएगा। कुशीनगर में किसानों को 1.16 अरब से अधिक रुपये कर्ज माफ किया जाना है।
विज्ञापन

जनपद में संचालित इलाहाबाद बैंक की शाखाओं में 893, आंध्रा बैंक के चार, बैंक ऑफ बड़ौदा के 159, बैंक ऑफ इंडिया के 36, बैंक ऑफ महाराष्ट्र के पांच, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के 4638, कारपोरेशन बैंक के 18, आईडीबीआई बैंक के दो, इंडियन बैंक के 30, इंडियन ओवरसीज बैंक के 25, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के 21, पंजाब नेशनल बैंक के 1389, पूर्वांचल बैंक के 16504, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के 1102, सिंडिकेट बैंक के 22, यूको बैंक का एक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के 245 और विजया बैंक के एक खाताधारक को कर्ज माफी का लाभ दिया जाना है।
विज्ञापन

इन खाताधारकों में 22443 सामान्य और पिछड़ी, 2519 अनुसूचित जाति और 133 अनुसूचित जनजाति सहित कुल 25095 किसान हैं। जिनका एक अरब सोलह करोड़ पचपन लाख उन्यासी हजार बाइस रुपये नवासी पैसे (1165579022.89) का कर्ज सरकार की ओर से माफ किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी पुष्टि करते हुए डीएम आंद्रा वामसी ने बताया कि जनपद के किसानों की कर्ज माफी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। प्रमाण पत्र का डिजाइन मिल गया है और लाभान्वित होने वाले इन सभी किसानों को सूचीबद्ध कर शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। जैसे ही निर्देश मिलेगा, किसानों को प्रमाण पत्र सौंप दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed