{"_id":"66b9270a532a8b75620dc544","slug":"2138-patients-got-treatment-in-jan-arogya-mela-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-121459-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जन आरोग्य मेले में 2138 मरीजों ने कराया उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जन आरोग्य मेले में 2138 मरीजों ने कराया उपचार
Mon, 12 Aug 2024 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 12 Aug 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। जिले के सभी 52 न्यू पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 2138 मरीजों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। मेले में सांस, त्वचा, मधुमेह व सर्दी-खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। डॉक्टरों ने दवा देने के साथ ही मरीजों को बचाव के उपाय भी बताए।
जन आरोग्य मेले में 827 पुरुष, 880 महिला व 431 बच्चों ने पंजीकरण कराया। कुल 2138 मरीजों का मेले में उपचार किया गया। इसमें सांस के 152, पेट के 190, मधुमेह के 171, त्वचा के 273, टीबी के संभावित आठ, रक्त अल्पता के छह व उच्च रक्तचाप के 83 मरीजों का उपचार कर उनमें दवाओं का वितरण किया गया। सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि मेले में शासन की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। सभी 52 न्यू पीएचसी पर 93 डॉक्टर व 223 पैरा मेडिकल स्टॉफ की तैनाती की गई थी। उन्होंने बताया कि मेले में सर्दी-खांसी और बुखार के मरीजों ने भी उपचार कराया।