{"_id":"6abeb6ae5aac4f436e0eb248","slug":"rush-to-return-home-for-the-festival-passengers-distressed-by-long-waiting-lists-on-trains-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-169208-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: त्योहार पर घर लौटने की होड़, ट्रेनों में लंबी वेटिंग से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: त्योहार पर घर लौटने की होड़, ट्रेनों में लंबी वेटिंग से यात्री परेशान
विज्ञापन
कप्तानगंज। त्योहार पर घर लौटने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने से ट्रेनों में भीड़ बेकाबू होने लगी है। कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म से लेकर ट्रेनों की बोगियों तक यात्रियों की भीड़ नजर आ रही है। प्रमुख ट्रेनों में 10 अक्तूबर तक अधिकांश श्रेणियों में सीटें उपलब्ध नहीं हैं और लंबी वेटिंग के कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। यात्रियों का आरोप है कि कुछ दलाल ऑनलाइन टिकट बुक कर उन्हें अधिक कीमत पर उपलब्ध करा रहे हैं।
कप्तानगंज-नरकटियागंज और कप्तानगंज-थावे रेलखंड से होकर लंबी दूरी की कई ट्रेनें गुजरती हैं। कुशीनगर के अलावा महराजगंज और नेपाल से भी बड़ी संख्या में यात्री यहां से सफर करते हैं। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, कोटा, जम्मू-कश्मीर, लखनऊ, कानपुर और अयोध्या समेत कई शहरों के लिए ट्रेनों का संचालन होने से त्योहार के दौरान स्टेशन पर यात्रियों का दबाव बढ़ गया है।
कप्तानगंज से दिल्ली जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस के स्लीपर में 10, थर्ड एसी और टू-टियर एसी में पांच-पांच की वेटिंग है। सप्तक्रांति एक्सप्रेस के स्लीपर में 40, थर्ड एसी में 20 और टू-टियर एसी में 10 की वेटिंग चल रही है। दिल्ली से कप्तानगंज आने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस के स्लीपर में 50, थर्ड एसी में 15 और टू-टियर एसी में 10 की वेटिंग है। सप्तक्रांति एक्सप्रेस के स्लीपर और थर्ड एसी में सीट उपलब्ध नहीं है, जबकि टू-टियर एसी में 20 की वेटिंग है।