फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Student leaves school after being harassed and subjected to objectionable photos.

Kushinagar News: छेड़खानी और आपत्तिजनक फोटो से परेशान छात्रा ने छोड़ा विद्यालय

Fri, 02 Oct 2026 12:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Student leaves school after being harassed and subjected to objectionable photos.
गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में कक्षा नौ की अनुसूचित जनजाति की छात्रा से छेड़खानी और उसकी आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का मामला सामने आया है। इन घटनाओं से परेशान छात्रा ने तीन दिन से विद्यालय जाना छोड़ दिया है। छात्रा की मां ने 30 सितंबर को थाने में तहरीर दी लेकिन परिजनों का आरोप है कि तीन दिन बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। मां के अनुसार, गांव के युवक छात्रा से रास्ते में छेड़खानी करते हैं और विरोध पर जान-माल की धमकी देते हैं। छात्रा मानसिक रूप से परेशान है और स्कूल जाने से डर रही है। मां ने बेटी के अप्रिय कदम उठाने की आशंका जताते हुए तत्काल कार्रवाई की गुहार लगाई। एसआई गौरव श्रीवास्तव ने जांच जारी होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed