{"_id":"6abeb49d523ef9c93a044fa7","slug":"ring-embankment-work-in-final-stages-expected-to-be-completed-today-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-169228-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रिंग बांध का काम अंतिम दौर में, आज पूरा होने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रिंग बांध का काम अंतिम दौर में, आज पूरा होने की उम्मीद
विज्ञापन
कुशीनगर। क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। एपी बांध की सुरक्षा के लिए बनाए जा रहे रिंग बांध का निर्माण कार्य अंतिम दौर में है और बृहस्पतिवार तक इसके पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद मुख्य एपी बांध की मरम्मत और निर्माण का काम शुरू किया जाएगा। नदी में पानी का दबाव कम होने से राहत मिली है। बंधे के पास जनरेटर चलाकर रात-दिन काम कराया जा रहा है। अधिकारी चौथे दिन भी मौके पर डटे रहे।
बाढ़ प्रभावित गांवों में लोगों की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। घरों में पानी और कीचड़ भरने के कारण कई परिवार छतों पर रात गुजार रहे हैं। अहिरौलीदान के ग्रामीणों का कहना है कि गांव में अभी तक पर्याप्त भोजन नहीं पहुंचा है। उन्होंने गांव की समस्याओं के समाधान के साथ सुबह के समय नियमित नाव चलाने की मांग की है।
बाढ़ खंड के एक्सईएन एमके सिंह ने बताया कि रिंग बांध का काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद मुख्य बांध के निर्माण का कार्य शुरू होगा।
संजय निषाद ने जाना बाढ़ पीड़ितों का हाल
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने बाढ़ प्रभावित खड्डा क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और प्रभावित परिवारों के बीच अनाज वितरित किया। मंत्री के आने की सूचना पर कुछ महिलाएं भी बंधे पर पहुंच गईं। महिलाओं की भीड़ को देखते हुए एसडीएम और सीओ ने उन्हें समझाकर बंधे से हटाया और उनकी समस्याएं सुनीं।