फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   204 Cartons of Liquor, Concealed Within Food Items, Seized

Kushinagar News: खाद्य सामग्री में छिपाकर भेजी जा रही 204 पेटी शराब पकड़ी

Sat, 25 Apr 2026 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 25 Apr 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
204 Cartons of Liquor, Concealed Within Food Items, Seized
पडरौना। थाना कसया पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए संगठित गिरोह के पर्दाफाश का दावा किया है। पुलिस ने खाद्य सामग्री के बीच छिपाकर ले जाई जा रही 204 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान चौराखास थाना क्षेत्र के रहसू जनुबी पट्टी गांव निवासी अनीश अहमद और पटहेरवा थाना क्षेत्र के परसौनी गांव निवासी शिशुपाल कुशवाहा के रूप में हुई है। बरामद वाहनों और शराब की कुल कीमत करीब 65 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने यह कामयाबी हासिल की। पुलिस टीम ने एक मिनी ट्रक, एक पिकअप, एक डीसीएम और एक मोटरसाइकिल को कब्जे में लिया। उसमें शराब छिपाकर ले जाई जा रही थी। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे एक संगठित गिरोह के रूप में काम करते हैं। शराब को खाद्य सामग्री के साथ छिपाकर बिहार ले जाया जाता था। वहां ऊंचे दाम पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाया जाता था।
विज्ञापन

गिरोह के सदस्य बाइक से आगे-आगे चलकर रेकी भी करते थे, ताकि पुलिस की नजर से बचा जा सके। पुलिस के अनुसार 204 पेटी ‘ऑफिसर्स च्वाइस’ व्हिस्की (करीब 1762.56 लीटर) बरामद की गई है, जिसकी कीमत करीब 11 लाख रुपये है। इसके अलावा एक मिनी ट्रक, पिकअप, डीसीएम और मोटरसाइकिल जब्त की गई है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed