फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   सतर्कता टीम ने की सड़क निर्माण की जांच

सतर्कता टीम ने की सड़क निर्माण की जांच

Mon, 30 Oct 2017 07:16 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Mon, 30 Oct 2017 07:16 PM IST
विज्ञापन
सतर्कता टीम ने की सड़क निर्माण की जांच
सड़क ‌निर्माण्‍ा की जांच करते टीम के सदस्‍य। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
दुदही (कुशीनगर)। थावे-कप्तानगंज रेलखंड पर स्थित दुदही रेलवे स्टेशन के एप्रोच सड़क के निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर सोमवार को गोरखपुर से सतर्कता टीम पहुंची। इस टीम की अगुवाई गोरखपुर के सतर्कता निरीक्षक कर रहे थे। इस टीम ने निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया और सड़क में डाली गई सामग्री के नमूने लिए।
विज्ञापन


दुदही रेलवे स्टेशन की एप्रोच सड़क का निर्माण विभाग की ओर से नामित कार्यदायी संस्था की तरफ से कराया जा रहा है। दुदही के कुछ लोगों ने कार्यदायी संस्था पर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। इस पर मुख्य सतर्कता निरीक्षक गोरखपुर सुनील कुमार पांडेय और संजय कुमार चतुर्वेदी ने सोमवार को दुदही पहुंचकर निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क के निर्माण में प्रयुक्त सामग्री का कई जगह से नमूना लिया और उसे सील कर जांच के लिए गोरखपुर ले गए।
विज्ञापन


टीम ने नामित ठेकेदार को मौके पर सड़क निर्माण से संबंधित जानकारी के लिए बोर्ड लगवाने का निर्देश दिया। आईडब्लू तमकुहीरोड कृष्ण शंकर लाल ने बताया कि 92 लाख की लागत से आठ सौ मीटर रेलवे एप्रोच सड़क का निर्माण होना है। सड़क की चौड़ाई पांच मीटर तथा सड़क के दोनों तरफ पटरी का निर्माण कराए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान प्रदीपचंद्र शुक्ल, टीआई राजीव पांडेय के अलावा कस्बे के ओमप्रकाश कुशवाहा, भोला सिंह, मनोज कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed