फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   आंगनबाड़ी वर्कर्स ने किया प्रदर्शन

आंगनबाड़ी वर्कर्स ने किया प्रदर्शन

Mon, 23 Oct 2017 05:49 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Mon, 23 Oct 2017 05:49 PM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी वर्कर्स ने किया प्रदर्शन
अांगनबाड़ी वर्कर्स ने प्रदर्शन ‌किया। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
पडरौना। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की तरफ से सोमवार को कलेक्ट्रेट गेट के सामने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू किया गया। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए वेतन वृद्घि समेत 13 सूत्री मागों को लेकर प्रदर्शन भी किया और सीएम को संबोधित ज्ञापन सीडीओ को सौंपा।
विज्ञापन


सुबह 10 बजे जिलाध्यक्ष कौशिल्या सिंह के अगुवाई में जिला मुख्यालय पहुंची आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट गेेट के सामने प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाते हुए अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठ गईं। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष कौशिल्या सिंह ने कहा कि भाजपा ने अपने चुनावी संकल्प पत्र में 120 दिन के भीतर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सम्मान जनक मानदेश देने तथा सबरी संकल्प योजना का क्रियान्वयन करने का वादा किया था। लेकिन सरकार बनने के करीब सात महीने बाद भी वादे पूरा नहीं किए गए। इस आंदोलन को जिला उपाध्यक्ष मंजू शर्मा, मंत्री रेनू राय आदि ने संबोधित कर सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया और संगठन के मांगों को पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन


इसके बाद करीब तीन बजे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 15 हजार व मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 10 हजार रुपये मानदेय देने, श्रम एक्ट में आंगनबाड़ी संघ को मान्यता देने, प्रत्येक तीसरे महीने आंगनबाड़ी संघ से जुड़ी समस्या सुनकर उसका निस्तारण करने, 15 दिन का मानदेय समेत चिकित्सावकाश और इलाज के लिए धनराशि दिए जाने समेत 13 सूत्री ज्ञापन सीडीओ कृष्ण कुमार गुप्ता को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान रजिया, अनुराधा श्रीवास्तव, उषा सिंह, उषा शर्मा, नीलम पांडेय, अनीता श्रीवास्तव, शालिनी वर्नवाल, सुमन चौबे, सुमित्र श्रीवास्तव, जयलक्ष्मी, अनिता चौधरी, शकुंतला राय, नीतू सिंह, अनिता देवी, तरन्नूमजहां, तारा देवी, कृष्ण पांडेय आदि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed