फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   शनिवार से ही बंद था फाजिलनगर बाजार

शनिवार से ही बंद था फाजिलनगर बाजार

Tue, 10 Oct 2017 11:51 PM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
शनिवार से ही बंद था फाजिलनगर बाजार
फाजिलनगर (कुशीनगर)। सराफा कारोबारी पिता-पुत्र को गोली मारने की घटना के विरोध में लगातार तीन दिन तक बंद रहने के बाद मंगलवार को फाजिलनगर बाजार की दुकानें खुलीं। हालांकि बाजार में बहुत रौनक नहीं दिखी लेकिन आम दरफ्त बढ़ने से माहौल सामान्य होने लगा है। बीते शुक्रवार की रात में सराफ कारोबारी नंदलाल वर्मा और उनके पुत्र अभिषेक को बदमाशों ने गोली मार दी थी। अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नंदलाल अभी भी अस्पताल में हैं। घटना से नाराज व्यापारियों ने शनिवार से बाजार बंद कर धरना शुरू कर दिया था। सोमवार को हुए धरना प्रदर्शन के दौरान मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक हरिगोविंद ने चार दिन में मामले का पर्दाफाश कराने का आश्वासन देकर आंदोलन खत्म कराया था। इसके बाद मंगलवार को बाजार खुला। हालांकि बाजार में बहुत रौनक नहीं दिखी। दूर दराज वाले दुकानदार व ग्राहक बाजार में नहीं दिखे। आसपास के लोग भी शाम होने से पहले ही घर जाने की तेजी में थे।
विज्ञापन

---
कारोबारी प्रतिस्पर्धा की भी हो रही छानबीन
फाजिलनगर। सराफा कारोबारी गोलीकांड का खुलासा करने के लिए पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी है। फाजिलनगर से लेकर पंचदेवरी तक की हर कहानी को पुलिस शक की नजर से देखकर उससे जुड़े पहलुओं की छानबीन कर रही है। यहां तक कि कारोबारी प्रतिस्पर्धा पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को रात साढ़े आठ बजे सराफा व्यवसाई नंदलाल वर्मा अपने बड़े पुत्र अभिषेक वर्मा के साथ शिव मैरेज हाल के पास स्थित घर के दरवाजे पर पहुंचे थे कि बाइक सवार अपराधियों ने पिता- पुत्र को गोली मार दी। अभिषेक वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि नंदलाल वर्मा का अब भी इलाज चल रहा है। इस वारदात के खुलासा के लिए व्यापारियों ने पुलिस को सिर्फ चार दिन का वक्त दिया है जबकि अब तक कुछ खास सुराग हाथ नहीं लगा है। परेशान पुलिस घटना से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो फाजिलनगर से पंचदेवरी स्थित नंदलाल के पैतृक गांव तक की जानकारी जुटाने के बाद अब पुलिस का ध्यान कारोबारी रिश्तों पर पड़ा है। वजह यह कि 15 वर्ष पूर्व ही पंचदेवरी चट्टी से फाजिलनगर आए नंदलाल वर्मा का कारोबार अच्छा खास चल रहा था। वह कस्बे के प्रमुख कारोबारियों में शुमार हो गए थे। पुलिस इस बात की आशंका को भी मान रही है कि उनका बढ़ता कारोबार भी रंजिश की एक वजह हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed