फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   सीएम के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज

सीएम के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज

Tue, 10 Oct 2017 11:51 PM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
सीएम के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज
पडरौना। जिले में 17 अकटूबर को सीएम के संभावित गमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सर्तक है। मंगलवार को डीएम ने कार्यक्रम व्यवस्था और तैयारियों के लिए सभी अधिकारियों में जिम्मेदारी सौंपी। सीएम के संभावित आगमन पर कई बड़े परियोजनाओं की शिलान्यास भी होना है। इसके लिए भी डीएम ने आवश्यक निर्देश सभी विभागों को दिए है। बिजली व्यवस्था से लगायत भीड़ जुटाने तक की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

डीएम आंद्रा वामसी ने मंगलवार को विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि हेलीपैड, सेफ हाउस, गैलरी, बैरिकेटिंग, पाडाल व आवश्यक कार्य के लिए अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग कसया, पुष्प गुच्छ और सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक, मंच पर स्मृति चिन्ह आदि की व्यवस्था के लिए जिला समन्वयक जिला स्वच्छता मिशन, एलईडी व अन्य तकनीकी कार्य के लिए जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, सभी ब्लॉकों से 500 लाभार्थियों को लाने की व्यवस्था तथा अपने-अपने गैलरी के सेक्टर मजिस्ट्रेटों का कार्य सभी खंड विकास अधिकारी, पानी की टैंकर व मोबाइल टॉयलेट वाहन की व्यवस्था परयिोजना अधिकारी, जिला नगरीय विकास अधिकारी कुशीनगर, जल निगम, नगर पालिका परिषद कुशीनगर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा वीआईपी खान-पान की व्यवस्था के लिए जिला पूर्ति अधिकारी और तहसीलदार कसया, शिलान्यास एवं लोकार्पण की व्यवस्था राजकीय निर्माण निगम एवं पर्यटन विभाग कुशीनगर, प्रेस एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया की व्यवस्था उप जिलाधिकारी कप्तानगंज व अतिरिक्त सूचना अधिकारी, विद्युत से संबंधित समस्त आवश्यक एवं जन सभा पर ध्वनि प्रसारक यंत्र की व्यवस्था अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड कसया व पडरौना को दिया गया है। साथ ही ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरण की व्यवस्था उप निदेशक कृषि, पट्टा आवंटन प्रमाण पत्र का वितरण अपर जिलाधिकारी व सभी उपजिलाधिकारी, सुरक्षा कर्मी व वीआईपी व्यक्तियों के ठहरने के लिए 25 सूट आरक्षित करने व 100 अधिकारियों की बैठक के लिए वातानुकूलित हॉल की व्यवस्था उपजिलाधिकारी कसया को सौंपी गई है। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, हेलीपैड स्थल पर पानी का छिड़काव, मुसहर कल्याण योजना के तहत लाभार्थियों को मनरेगा कार्ड, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, विद्युत कनेक्शन वितरण कराने की व्यवस्था आदि की भी जिम्मेदारी अधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed