फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   बिहार के हरनाटांड से लौट रहा था युवक

बिहार के हरनाटांड से लौट रहा था युवक

Thu, 13 Jul 2017 05:22 PM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 05:22 PM IST
विज्ञापन
बिहार के हरनाटांड से लौट रहा था युवक
कुशीनगर। छितौनी-बगहा रेल पुल के पास रेल लाइन पर एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बुधवार की देर रात मिला यह शव दो टुकड़े में कटा था। मोबाइल से उसकी पहचान कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के पिपरा जटामपुर गांव निवासी के रूप में हुई। यह युवक बिहार के हरनाटांड स्थित अपने मौसा के घर से वापस आ रहा था।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक पिपरा जटामपुर गांव निवासी 20 वर्षीय हरिकेश उर्फ अभिनव गुप्ता मंगलवार को बिहार के हरनाटांड स्थित अपने मौसा गनेश साह के घर गए थे। बुधवार की सुबह घर के लिए चले थे। शाम तक घरवालों से मोबाइल पर बात होती रही, लेकिन अचानक मोबाइल बंद हो गया। देर रात सालिकपुर पुलिस पिकेट पर तैनात पुलिस कर्मियों को सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के पास पड़े मोबाइल से उसकी पहचान कर परिवारीजनों को सूचना दी। शव के पास से कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं मिलने से घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। घरवालों के अनुसार हरिकेश तुर्कपट्टी में एक इंटर कॉलेज में 11वीं कक्षा का छात्र था। बृहस्पतिवार की सुबह इसकी जानकारी खड्डा क्षेत्र के लोगों को हुई। रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की खबर से लोग आशंकित हो उठे।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ खड्डा विनय कुमार पाठक का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घरवालों की तरफ से अभी कोई आशंका जाहिर नहीं की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही घटना के बारे में कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है। इस मामले से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed