फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   20 thousand sisters did free travel by roadways

रोडवेज बस स्टेशन पर रही यात्रियों की भीड़

Sun, 22 Aug 2021 10:08 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
20 thousand sisters did free travel by roadways
20 हजार बहनों ने किया रोडवेज से निशुल्क यात्रा
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर सरकार के निर्देश पर बसों में कराई गई निशुल्क यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। रक्षाबंधन के त्योहार पर सरकार ने बहनों को रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा करने की छूट दी थी। इस सुविधा का क्षेत्र की बहनों ने भरपूर लाभ उठाया। परिवहन निगम और अनुबंधित बसों में रविवार को करीब 20 हजार महिला यात्रियों ने रोडवेज की बसों से यात्रा की। इस दौरान सभी के चेहरे पर खुशी दिखी।
प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के त्योहार पर भाइयों को राखी बांधने जाने वाली बहनों को रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा की छूट दी थी। इस वर्ष भी बहनों के लिए यह सुविधा जारी रही। सरकार ने शनिवार की रात 12 बजे से रविवार की रात 12 बजे तक रोडवेज की बसों में शून्य किराए की टिकट पर महिलाओं को यात्रा की छूट रही। पडरौना डिपो में निगम की 21 और अनुबंधित की 14 बसें संचालित की जाती हैं। इसके अलावा गोरखपुर, लखनऊ, देवरिया, बस्ती, बलिया समेत अन्य डिपो की करीब 100 बसें पडरौना तक आती हैं। इसके अलावा महिला यात्रियों की सुविधा के लिए रक्षाबंधन पर पडरौना डिपो की तरफ से दस अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया था, जिसमें रक्षाबंधन के मौके पर परिवहन निगम और अनुबंधित की विभिन्न बसों से करीब 20 हजार महिला यात्रियों ने शून्य किराए पर विभिन्न स्टेशनों की यात्रा कीं। इस बाबत पडरौना डिपो के एआरएम बिंदू प्रसाद ने बताया कि रक्षाबंधन पर शासन के निर्देश पर रविवार को महिलाओं को शून्य किराए पर यात्रा कराई गई। शाम पांच बजे तक करीब 20 हजार महिला यात्रियों ने विभिन्न स्टेशनों की यात्रा की। अभी रात 12 बजे तक महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा जारी रहेगी।
विज्ञापन

निजी साधनों से करनी पड़ी यात्रा
गुरवलिया बाजार। तमकुही-कसया व तुर्कपट्टी-फाजिलनगर मार्ग समेत अन्य लोकल सड़क मार्गों पर रोडवेज की बसें नहीं चलने से निजी व किराए के वाहनों से ही महिलाओं को यात्रा करनी पड़ी। कुछ रूटों पर रोडवेज की बसें नहीं मिलने भाइयों को राखी बांधने जाने वाली बहनें निशुल्क यात्रा से भी वंचित दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांगीटीकर की निक्की ठाकुर, सोंन्दिया बुजुर्ग की सुधा मणि, श्रीरामपट्टी की प्रिया यादव, देवपोखर की सुनीता शर्मा आदि ने बताया कि सेवरही से तुर्कपट्टी होते हुए गोरखपुर के लिए रोडवेज बस सेवा नहीं होने से क्षेत्र की महिलाओं को यात्रा करने में परेशानी हुई। रक्षाबंधन के मौके पर इन मार्गों पर भी रोडवेज बसों के संचालन की उम्मीद थी, लेकिन इस वर्ष भी बहनों को निराशा मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed