{"_id":"68c5bf48accbc4d92804bfd7","slug":"20-admissions-will-be-available-in-government-iti-and-up-to-30-in-private-iti-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-145241-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सरकारी आईटीआई में 20 और निजी में 30 तक मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सरकारी आईटीआई में 20 और निजी में 30 तक मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन
पडरौना। जिले के सभी सरकारी और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में शैक्षणिक सत्र 2025-2026 के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। यह प्रवेश प्रक्रिया का चौथा और अंतिम चरण है। इच्छुक उम्मीदवार अब 30 सितंबर तक प्रवेश ले सकते हैं।
राजकीय आईटीआई कॉलेज पडरौना के प्रधानाचार्य आलोक कुमार मौर्या बताया कि संस्थान और ट्रेड (व्यवसाय) के अनुसार खाली सीटों की जानकारी एससीवीटी पोर्टल पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने पहले पंजीकरण करवा लिया है, वह एससीवीटी पोर्टल पर खाली सीटों के अनुसार अपने नए विकल्प चुनकर मूल दस्तावेजों के साथ वॉक इन के माध्यम से प्रवेश ले सकते हैं।
इसके लिए उन्हें वेबसाइट www.scvt-up.in पर शुल्क जमा करके पंजीकरण करना होगा। इसके बाद वह अपने मूल दस्तावेजों के साथ वॉक-इन के माध्यम से प्रवेश ले सकते हैं। सरकारी आईटीआई के लिए पंजीकरण और प्रवेश की सुविधा 20 सितंबर है।
विज्ञापन
निजी आईटीआई में पंजीकरण की सुविधा 29 और प्रवेश की अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है। प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवारों को अपने सभी मूल प्रमाणपत्र, अंकपत्र, उनकी एक-एक सत्यापित प्रति और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ संबंधित सरकारी या निजी आईटीआई में पहुंचना होगा।