फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   2 Injured in road accident

सड़क दुर्घटना

Sat, 07 Aug 2021 06:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
2 Injured in road accident
सड़क दुर्घटना में दो घायल, एक की हालत गंभीर
विज्ञापन

गुरवलिया बाजार (कुशीनगर)। कसया-तमकुहीरोड मार्ग पर शुक्रवार की देर रात हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों द्वारा दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां घायलों की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। इसमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवपोखर निवासी अजय प्रताप सिंह उर्फ टीसू (35) और बरवा राजापाकड़ ग्राम पंचायत के सतीश श्रीवास्तव (36) को छोड़ने उनके गांव जा रहे थे। बाइक चला रहे अजय हेलमेट नहीं पहने थे, जबकि पीछे बैठे सतीश ने हेलमेट पहने थे। उनकी बाइक ग्राम पंचायत राजापाकड़ में पंसरवा के पास पहुंची ही थी कि सामने से आ रहे किसी वाहन की चपेट में आ गए, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। अजय मौके पर ही बेहोश हो गए थे। मौजूद लोगों ने फोन कर एंबुलेंस मंगवाई जिससे सतीश एवं अजय को कुबेरस्थान सीएचसी भेजवाया गया। वहां दोनों की हालत हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल और वहां से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। अजय का इलाज गोरखपुर स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। वहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed