फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   2 Dive in Gandak and one died

सेवरही और तरयासुजान थाना क्षेत्र में घटी घटना

Tue, 19 Jul 2022 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
2 Dive in Gandak and one died
गंडक नदी में अलग-अलग स्थानों पर दो युवक डूबे, एक की मौत
विज्ञापन

तमकुहीरोड (कुशीनगर)। सावन माह के पहले सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए गंडक नदी में अलग-अलग स्थानों पर जल भरते समय दो युवक डूब गए। पिपराघाट के पास गंडक नदी से एक युवक को निकालकर परिजन सेवरही सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया, जबकि चैनपट्टी के पास डूबे दूसरे युवक का पता नहीं चल सका। उसकी तलाश जारी है।
सावन माह के पहले सोमवार को भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए पिपराघाट से लेकर अहिरौलीदान तक कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने नदी में डुबकी लगाई और जल भरा। इस दिन सेवरही और तरयासुजान थाना क्षेत्र में गंडक नदी में जल भरते समय दो युवकों के नदी में डूबने से हड़कंप मच गया। पहली घटना सेवरही थाना क्षेत्र में सुबह लगभग साढ़े आठ बजे पिपराघाट के जीरो पुल के पास घटी। वहां पिरोजहा गांव के कुछ लोग जल भरने गए थे, उनमें शर्मा मिश्र का 25 वर्षीय पुत्र शुभम मिश्र भी था। वह भी अपने साथियों के साथ जलाभिषेक के लिए जल भरने गया था। पैर फिसल जाने के कारण गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। इससे वहां चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

इस घटना की सूचना मिलते ही पिपराघाट चौकी प्रभारी शमशेर यादव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों के सहयोग से युवक को नदी से बाहर निकाला। उसे सेवरही सीएचसी लाया गया, जहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित जायसवाल ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना तरयासुजान थाना क्षेत्र के चैनपट्टी गांव के समीप गंडक नदी में घटी। सुबह लगभग नौ बजे भगवानपुर सहित कुछ अन्य गांवों के श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए गंडक नदी में जल भरने आए थे। इसी दौरान तरयासुजान थाना क्षेत्र के ग्रामसभा भगवानपुर के माफी टोला निवासी विपिन मद्धेशिया (20) पुत्र पन्नालाल मद्धेशिया जल भरते समय गहरे पानी में चला गया। इससे वहां भी चीख पुकार मच गई और देखते ही देखते युवक नदी में डूब गया। लोगों ने इस घटना की सूचना युवक के परिजनों और तमकुहीराज तहसील प्रशासन को दी। नावों के सहारे लोग युवक की तलाश में जुट गए।

इसकी सूचना मिलते ही तमकुहीराज के तहसीलदार दीपक कुमार गुप्ता, प्रभारी राजस्व निरीक्षक जयनाथ शर्मा व वेदप्रकाश उपाध्याय, लेखपाल विनोद गौतम, बृजकिशोर साहनी आदि घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। तहसीलदार ने लोगों से घटना की जानकारी ली और युवक की खोजबीन के लिए एसडीआरएफ की टीम को अविलंब घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया। युवक की खोजबीन चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed