फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   2 brothers died in accident

Kushinagar News: दूसरे सगे भाई की मौत, गांव में मातम

Sat, 24 Jun 2023 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 24 Jun 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
2 brothers died in accident
शुक्रवार को बाइक से जाते समय बोलेरो की चपेट में आ गए थे
विज्ञापन

घायल दो की पहले ही हो गई मौत

संवाद न्यूज एजेंसी
फाजिलनगर। शुक्रवार को बोलेरो की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुए तीसरे बाइक सवार की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। बाइक पर सवार दो लोगों की इलाज के दौरान शुक्रवार को ही मौत हो गई थी। मौत की सूचना आते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। गांव में मातम छा गया।
चौराखास थाना क्षेत्र के लोहरवलिया निवासी सकुल यादव के 20 वर्षीय पुत्र आनंद यादव अपने छोटे भाई 17 वर्षीय प्रिंस और गांव के ही एक 16 वर्ष के अंकित के साथ फाजिलनगर से दिन के लगभग तीन बजे आधार कार्ड सुधार कराकर घर वापस जा रहे थे। बड़हरा-बनकटा मार्ग पर स्थित लछिया देवरिया के पास अंधे मोड़ पर पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो की चपेट में आ गए थे।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोगों ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फाजिलनगर पहुंचाया था। वहां उनकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। जिला अस्पताल में ब़ड़े भाई आनंद की मौत हो गई। कुछ ही घंटे बाद उसके छोटे भाई प्रिंस की भी मेडिकल काॅलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। तीसरा अंकित जीवन व मौत से जूझ रहा था। इलाज के दौरान उसकी मौत मेडिकल कॉलेज में शनिवार को दोपहर में हो गई। एक ही गांव के तीन लोगों की मौत से गांव में मातम छा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के घर सांत्वना देने पहुंचे कांग्रेस नेता
पीड़ित परिवारों के घर पहुंचकर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। साथ ही अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग से दुर्घटना वाली जगह पर ब्रेकर व अंधा मोड़ का सिग्नल लगवाने की मांग की। क्योंकि एक माह पूर्व भी उसी जगह लछिया देवरिया निवासी एक महिला कलावती देवी की पिकअप की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई थी। कटेया बाजार निवासी छोटे अपनी पत्नी के साथ गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस तरह की दुर्घटना आएदिन हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed