फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   wrestling competition

बिहार के भोला ने देवरिया के अर्जुन को दी पटकनी

Sat, 27 Oct 2018 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 27 Oct 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
wrestling competition
अपने प्रतिद्वंद्वी को पटखनी देने के लिए जोर आजमाइश करते पहलवान - फोटो : अमर उजाला
गुरवलिया बाजार। दुदही ब्लाक के ग्राम पंचायत दुमही के देवामन दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित 28वें दो दिवसीय मेले में शुक्रवार को कुश्ती का आयोजन किया गया। दूरदराज से आए पहलवानों ने अपने खेल कौशल से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। कटेया (बिहार) के भोला व देवरिया के अर्जुन के बीच मुकाबले को दर्शकों ने काफी सराहा। इसमें भोला ने अर्जुन को पटकनी दी।
विज्ञापन


दोपहर बाद बिहार व यूपी के पहलवानों के बीच दो दर्जन से अधिक रोमांचक मुकाबले हुए। कुछ दर्शनीय मुकाबलों में गोरखपुर के रमेश ने बगहां के कैलाश को, विपिन ने धनंजय को, उतावना के आरएन सिंह ने बगहा के बांगड़ को, पडरौना के दिनेश ने खजनी के राधेश्याम को, बगहां के नंदबाबा ने गोरखपुर के रमेश को व गौरी जगदीश के राजू कुमार ने कटेया के अशोक को आसमान दिखाया।
विज्ञापन


कुश्ती का शुभारंभ पूर्व सांसद लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। पूर्व सांसद ने कहा कि कुश्ती भारत की प्राचीन कला है। इसमें पहलवान न सिर्फ अपने शारीरिक सौष्ठव अपितु दांव पेच का प्रदर्शन करते हैं। कुश्ती से शारीरिक व मानसिक दोनों का विकास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि सपा युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रणविजय सिंह मोहन ने कहा कि देहात क्षेत्रों में ऐसे आयोजन से गांव में छिपी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है। भाजपा तुर्कपट्टी के मंडल अध्यक्ष डॉ. कन्हैया शर्मा, पूर्व जिला महामंत्री अजय राय ने भी संबोधित किया। आयोजक सत्येंद्र उर्फ बबलू तिवारी ने आभार जताया। इस दौरान प्रधान रामबिहारी राय, सीताराम खरवार, श्रीनिवास राय, संतोष उर्फ खोखा सिंह, अरविंद सिंह, रामचंद्र राय, रमाकांत पांडेय, सत्येंद्र उर्फ गुड्डू शुक्ल, पुनीत राय, जितेंद्र गुप्ता, राजकुमार चौहान, दहारी चौहान, नीरज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed