{"_id":"5b804d5442c792464c73dd9a","slug":"191535135060-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने नए पदों के सृजन के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने नए पदों के सृजन के खिलाफ किया प्रदर्शन
Updated Fri, 24 Aug 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शिक्षकों ने नए पदों के सृजन के खिलाफ किया प्रदर्शन
सीएम को संबोधित मांग पत्र जिला प्रशासन को दिया
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। शिक्षा विभाग की ओर से नवीन पद सृजन करने की व्यवस्था के विरोध में शुक्रवार को विशिष्ट बीटीसी शिक्षक एसोसिएशन ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। जिसमें शिक्षा विभाग की तरफ से जारी नवीन पद सृजन व्यवस्था को समाप्त करने की मांग की गई है।
शुक्रवार को दोपहर बाद जिलाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ल की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पहुंचे संघ से जुड़े कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंप कर शीघ्र कार्रवाई किए जाने की मांग की। ज्ञापन में संघ के लोगों ने कहा है कि बेसिक शिक्षा परिषद की तरफ से नवीन पद सृजन व्यवस्था में प्राथमिक विद्यालय में 150 से अधिक और जूनियर विद्यालयों में एक सौ से अधिक छात्र संख्या होने पर ही प्रधानाध्यापक पद की व्यवस्था की गई है। यह नई व्यवस्था लागू होने से प्रशासनिक और शैक्षिक कार्य शून्य हो गया है। जिससे शिक्षा की गुणवत्ता के साथ ही पदोन्नति पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान संदीप राय, राजीव कुमार गुप्ता, दिलीप सिंह, जयराम सिंह, दुर्गेश यादव, अमिताभ पटेल, मुहम्मद तारिक, दिलीप पांडेय, संजय यादव, श्रीधर पांडेय, सुनील गुप्ता, अमिताभ त्रिपाठी, राकेश मणि आदि मौजूद रहे।