{"_id":"5b63474c4f1c1b05468b5870","slug":"191533232972-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प. बंगाल की मुख्यमंत्री का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प. बंगाल की मुख्यमंत्री का फूंका पुतला
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। उदित नारायण पीजी कॉलेज के छात्रनेताओं ने बृहस्पतिवार को नगर के सुभाष चौक पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंक विरोध जताया। छात्रनेताओं का कहना था कि यह देश भारतीयों का है और देश में किसी भी कीमत पर अराजकता फैलाने वालों की घुसपैठ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
छात्रनेता राजन सोनी की अगुवाई में यूएनपीजी कॉलेज के छात्रनेता कॉलेज परिसर में एकत्र हुए। यहां से ममता बनर्जी का पुतला लेकर वह नगर भ्रमण करते हुए सुभाष चौक पर पहुंचे। जहां पुतला फूंक छात्रनेताओं ने ममता बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान राजन सोनी ने कहा कि भारत सरकार का यह कदम देशहित में है। इस पर राजनीति करने वालों को मुंहतोड़ जबाव दिया जाएगा। छात्रनेता रामलखन ने कहा कि ममता बनर्जी को पूरे देश से माफी मांगना चाहिए। क्योंकि उन्होंने देश में हिंसा फैलाने वाला बयान दिया है। इस दौरान रितेश रजत दूबे, नवनीत तिवारी, विशाल सिंह, विजय शाह, अतुल चौबे, किशन मौर्या, सुरज भारती, विशाल शुक्ला, रंजीत यादव, मनीष कुमार, आदित्य तिवारी, अंकित सिंह, राकेश गौंड़, दीपक, अमित, अनुराग, संदीप आदि मौजूद रहे।