{"_id":"5b5e01894f1c1b4f748b7914","slug":"191532887433-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ाध। यमिक शिक्षक संघ चेतनरायण गुट करेगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ाध। यमिक शिक्षक संघ चेतनरायण गुट करेगा आंदोलन
Updated Sun, 29 Jul 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगें पूरी कराने को डीआईओएस का करेंगे घेराव
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट की बैठक में लिया गया निर्णय
अमर उजाला ब्यूरो
कसया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के चेतनारायण गुट की जिला इकाई पुरानी पेंशन योजना समेत कई अन्य मांगों को लेकर 31 जुलाई को डीआईओएस का घेराव करेगी। यह निर्णय बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर में रविवार को संगठन की बैठक में लिया गया।
बैठक में जिलाध्यक्ष ज्योतिष कुमार पांडेय ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू कराने, कोषागार से वेतन प्राप्त कर रहे शिक्षकों के विनियमितीकरण और डीआईओएस कार्यालय में शिक्षकों के लंबित पड़े मामलों के जल्द निस्तारण की मांग को लेकर संगठन डीआईओएस का घेराव करेगा। जिला मंत्री महेश कुमार मिश्र ने कहा कि संगठन एनपीएस को शुरू से ही अनिश्चित और अलाभकारी मानते हुए विरोध कर रहा है। पुरानी पेंशन नीति बहाल कराने के लिए प्रदेश और देश स्तर पर धरना-प्रदर्शन कर सरकार का ध्यान इस तरफ आकृष्ट कराया गया है। आंदोलन की शुरूआत पूरे प्रदेश में बीते नौ जुलाई से प्रदेश अध्यक्ष चेतनारायण सिंह की अगुवाई में की गई है। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष अशोक कुमार चौरसिया, सुभाष चंद पांडेय, मिथिलेश कुमार, राजेश राम, उपेंद्र कुमार, राजेंद्र राव, शंभू राव, अशोक कुमार उपाध्याय, योगेंद्र नाथ शुक्ल आदि मौजूद रहे।