फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   19 prjects pass in mathauli nagar panchayat

Kushinagar News: बोर्ड की पहली बैठक में पास हुईं 19 परियोजनाएं

Mon, 12 Jun 2023 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 12 Jun 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
19 prjects pass in mathauli nagar panchayat
फोटो है। मथौली चेयरमैन ने कहा-कस्बे की साफ-सफाई, जलनिकासी, पेयजल और पथ प्रकाश पर होगा विशेष ध्यान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नगर पंचायत मथौली कार्यालय सभागार में रविवार को बोर्ड की पहली बैठक हुई। इसमें जलनिकासी, पेयजल, पथ प्रकाश समेत कुल 19 परियोजनाओं का प्रस्ताव तैयार हुआ।
चेयरमैन ने कहा कि कस्बे का सर्वांगीण विकास करना प्राथमिकता में है। इसमें सभी सभासद और कर्मचारियों को सहयोग करना चाहिए। चेयरमैन नौरंग सिंह ने कहा कि कस्बे के लोगों को बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या से परेशान नहीं होना पड़ेगा। इसके लिए सबसे पहले जल निकासी की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

इसके बाद कस्बा को सुसज्जित करने के लिए पांच शवदाह, हाईमास्ट, डस्टबिन, ट्रैक्टर ट्राली, बिजली पोल, पानी टैंकर, शव दाह की लकड़ी की व्यवस्था, कचरा उठाने के लिए ठेला, 32 सफाईकर्मी की भर्ती, वाटर एटीएम, जेसीबी समेत कुल 19 परियोजनाओं पर चर्चा कर उसे पास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्य के लिए सर्वसम्मति से ईओ को अंबरीष कुमार सिंह को अधिकृत किया गया। रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड ने कहा कि लोगों की तरफ से चुने गए सभी प्रतिनिधि विकास की कड़ी होते हैं। सबको एक परिवार की तरफ से क्षेत्र के विकास में योगदान देना चाहिए।

इस दौरान जेई केके मद्धेशिया, रविंद्रर कुमार सैनी, प्रिंस जायसवाल, अशोक कुमार पासवान, मानवेंद्र प्रताप सिंह, प्रिंस कुमार मद्धेशियाा, रामकृपाल यादव, आशा देवी, हेमंत सिंह, किरण राव, पुनीता, शैल कुमारी, विमला देवी, पवित्री, पारस, चंद्रावती उर्फ रामावताा, सोनी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed