{"_id":"6066093e8ebc3e59281ad0a8","slug":"19-found-absent-in-inspection-kushinagar-news-gkp3904761116","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम की जांच में बीडीओ समेत 19 कर्मी मिले अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम की जांच में बीडीओ समेत 19 कर्मी मिले अनुपस्थित
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया विकास खण्ड कार्यालय का निरीक्षण करते एसडीएम खड्डा अरविन्द कुमार।संवाद न्यूज एज?
- फोटो : KUSHINAGAR
एसडीएम की जांच में बीडीओ समेत 19 कर्मी मिले अनुपस्थित
संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक कार्यालय का एसडीएम ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौके पर पत्रवाहक को छोड़कर बीडीओ समेत 19 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इस पर नाराजगी जताते हुए एसडीएम ने अनुपस्थित सभी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक दिन का वेतन काटने के लिए डीएम को पत्र भेजा।
बृहस्पतिवार को खड्डा एसडीएम अरविंद कुमार ने कोटवा स्थित नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक कार्यालय का सुबह करीब साढ़े दस बजे निरिक्षण किया गया। एसडीएम ने कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका की जांच की तो उसमें बीडीओ समेत 19 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। मौके पर केवल पत्रवाहक अशोक कुमार ही मौजूद थे। एसडीएम के आने के सूचना पर कुछ समय बाद बीडीओ विनय कुमार द्विवेदी कार्यालय पर पहुंचे। एसडीएम ने कारण पूछा तो बीडीओ ने दो ब्लॉकों का चार्ज होने की बात कही। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए बीडीओ विनय कुमाद द्विवेदी, एडीओ पंचायत नंदलाल सिंह, एडीओ आईएसबी राधेश्याम सिंह, एपीओ राकेश प्रसाद, जेई संतोष कुमार, उमेश कुमार मिश्र, तकनीकी सहायक सुरेंद्र शुक्ला, रविंद्रनाथ त्रिपाठी, अशोक गोविंद राव, उमेश मिश्र, सुरेंद्र प्रसाद, सीमा कुशवाहा, लालबाबू कुशवाहा, अजय उपाध्याय, हरिशंकर शुक्ला, अनंत कुमार, मिथिलेश कुमार चौधरी, रमेश चंद्र त्रिपाठी समेत 19 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के लिए डीएम को पत्र भेजने की बात कही। एसडीएम अरविंद कुमार ने बताया की लगातार शिकायत मिल रही थी कि कर्मचारी ब्लॉक कार्यालय में समय से नहीं आते हैं। इसको गंभीरता से लेते हुए बृहस्पतिवार को निरिक्षण किया गया, जिसमें अनुपस्थिति मिले कर्मचारियों का एक दिन का वेतन बाधित करने के लिए डीएम को पत्र भेजा जा रहा है।