फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   घर में लगी आग, मासूम जिंदा जला

घर में लगी आग, मासूम जिंदा जला

Sat, 09 Sep 2017 05:59 PM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
घर में लगी आग, मासूम जिंदा जला
कुशीनगर। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बांसगांव घूरपट्टी में शनिवार की दोपहर एक घर में आग लग गई। उस घर में सो रहे दो वर्ष के एक बच्चे की आग में जलने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड गांव में पहुंची, लेकिन 11 हजार वोल्ट का तार नीचे लटकने की वजह से गाड़ी आग लगने वाले स्थान पर नहीं पहुंच पाई। क्षेत्रीय विधायक, तहसीलदार सहित कई लोग पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन

बांसगांव घूरपट्टी निवासी दिलीप पटेल शनिवार को सुबह मजदूरी करने चले गए। उनकी पत्नी दो बच्चों के साथ घर पर थीं। बड़ा बेटा चार वर्षीय राजन खेल रहा था, जबकि छोटा बेटा मिट्ठू सोया था। दिलीप की पत्नी मोबाइल चार्ज करने के लिए गांव में चली गईं। उसके कुछ ही देर बाद उनका घर जलने लगा। बड़ा बेटा भागकर बाहर निकल गया, लेकिन मिट्ठू की आग में जलने से मौत हो गई। काफी प्रयास के बाद लोगों ने आग बुझाई। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर क्षेत्रीय विधायक अजय कुमार लल्लू तथा तहसीलदार रामसुधार मौके पर पहुंचे। विधायक ने पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की। उधर, फायर ब्रिगेड की गाड़ी गांव में समय से पहुंच गई, लेकिन 11 हजार वोल्ट का तार नीचे तक लटकने के कारण गाड़ी घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान, कानूनगो वीरन प्रसाद, लेखपाल हरिलाल, एसआई रामप्रकाश, संजय कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed