{"_id":"5707f72c4f1c1b7870c81195","slug":"18-wheat-procurement-in-krykendraon-zero","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 गेहूं क्रयकेंद्रों में खरीद शून्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 गेहूं क्रयकेंद्रों में खरीद शून्य
कुशीनगर
Updated Fri, 08 Apr 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम और तहसीलदार ने तहसील क्षेत्र के सभी 18 क्रयकेंद्रों का दौरा किया।
- फोटो : अमर उजाला
हाटा। किसानों से गेहूं खरीदने के लिए हाटा तहसील क्षेत्र में बनाए 18 क्रयकेंद्रों में से किसी पर भी गेहूं की खरीद नहीं की गई है। यह जानकारी एसडीएम की जांच में सामने आई है। क्रयकेंद्रों पर खरीद की स्थिति देखने के लिए एसडीएम और तहसीलदार ने तहसील क्षेत्र के सभी 18 क्रयकेंद्रों का दौरा किया।
हाटा और सुकरौली ब्लॉक के क्रयकेंद्रों को एसडीएम जेपी गुप्ता ने जांच की। जबकि सुकरौली ब्लॉक के क्रयकेंद्रों का तहसीलदार ने निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकांश क्रयकेंद्र बंद मिले। कुछ केंद्र खुले थे, लेकिन वहां भी खरीद शून्य थी।
एसडीएम ने बताया कि सभी क्रयकेंद्र प्रभारियों को चेतावनी दे दी गई है कि अगर किसानों के गेहूं खरीद में कोई लापरवाही हुई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
इसके साथ ही क्रयकेंद्रों के निरीक्षण की जांच रिपोर्ट भी डीएम के को भेजने की बात कही। इस संबंध में एसडीएम जेपी गुप्ता ने कहा कि बंद क्रयकेंद्रों के प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई की रिपोर्ट डीएम के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी।