{"_id":"5ca8eb5cbdec2213ea5399d6","slug":"171554574172-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैत्र प्रतिपदा एवं हिंदू नववर्ष पर निकली शोभा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैत्र प्रतिपदा एवं हिंदू नववर्ष पर निकली शोभा यात्रा
Sat, 06 Apr 2019 11:48 PM IST
राकेश पांडेय
kushinagar
kushinagar
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sat, 06 Apr 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
जय श्रीराम और हर हर महादेव का किया जयघोष
- फोटो : अमर उजाला
पडरौना। हिंदू नववर्ष चैत्र प्रतिपदा के अवसर पर संगठनों की ओर से शोभा यात्रा निकाली गई। लोगों के जयघोष से कस्बे का वातावरण भक्तिमय हो गया।
चैत्र प्रतिपदा एवं हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में शनिवार की देर शाम पडरौना शहर में शोभा यात्रा निकाली गई। नगर के छावनी मोहल्ले के सभी अखाड़ों के अलावा सुभाष चौक, कसेरा टोली, तुरहा टोली, नौका टोला समेत सभी नौ अखाड़ों के खिलाड़ी करतब दिखाते हुए पडरौना नगर के सुभाष चौक पर एकत्र हुए। अखाड़े के खिलाड़ी हाथों में भगवा ध्वज लिए आगे आगे चल रहे थे। उनके पीछे हनुमानजी की तस्वीर लिए खिलाड़ी और उनके पीछे अखाड़े के खिलाड़ी हैरतअंगेज करतब दिखाते हुए चल रहे थे। लोगों ने पूरे नगर का भ्रमण किया। इनमें छावनी से बबलू श्रीवास्तव, शेषनाथ शर्मा, प्रिंस, रंजीत निगम, सिद्घू, अजय रावत, नथुनी अकेला सहित काफी संख्या में अखाड़े के खिलाड़ी शामिल थे। शोभा यात्रा में हियुवा, बजरंग दल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित अन्य हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के मंगल बाजार से शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा आजाद चौक, चांदनी चौक, सुभाष चौक, लाल चौक, डीसीएफ चौक होते हुए पुन: कार्यक्रम स्थल मंगल की बाजार में पहुंचकर समाप्त हुई। इस शोभा यात्रा में हियुवा नेता राजेश्वर सिंह, शिवशंकर अग्रहरि, भाजपा के जिला महामंत्री जयप्रकाश उपाध्याय, हरेराम गुप्त, बैजनाथ गुप्ता, आशुतोष उपाध्याय, रमेश जायसवाल, चंदन रौनियार, विश्वजीत कुमार, सूरज मोदनवाल, संतोष मद्धेशिया सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे। मथौली बाजार प्रतिनिधि के अनुसार हियुवा व बजरंग दल के कार्यकर्तायों ने भव्य शोभा यात्रा निकाली। इसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। क्षेत्रीय विधायक रामानंद बौद्ध व हियुवा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह के साथ काफी संख्या में लोग शामिल हुए।
तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार सेवरही में हिंदू संगठनों ने शनिवार को हिंदू नववर्ष धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे को तिलक लगाकर चैत्र प्रतिपदा व हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस कार्यक्रम में प्रहलाद केसरी, मदन मोहन पांडेय, राजेश जायसवाल, प्रहलाद वर्मा, गुरुशरण जायसवाल, राजेंद्र वर्मा, गणेश सोनी, केदार प्रजापति, सहदेव बरनवाल, ईश्वर वर्मा, निर्मल अग्रवाल, प्रेम जायसवाल, राजेश्वर गुप्ता, बच्चा वर्मा, अरविंद, आनंद, सुमंत अनुराग, करण आदि मौजूद रहे।