{"_id":"5c114dcabdec2241c059493a","slug":"171544637898-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद पड़ी लक्ष्मीगंज चीनी मिल को चलवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद पड़ी लक्ष्मीगंज चीनी मिल को चलवाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Dec 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
भाकियू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्ष्मीगंज। बंद पड़ी लक्ष्मीगंज चीनी मिल को चलवाने के लिए भाकियू (भानु) अनिश्चितकालीन आंदोलन छेड़ रखा है। बुधवार को 17वें दिन कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने बाजार का भ्रमण कर सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक चीनी मिल चलवाने की घोषणा नहीं की जाती, उनका आंदोलन चलता रहेगा।
भारतीय किसान यूनियन (भानु) के जिलाध्यक्ष रामचंद्र सिंह की अगुवाई में बुधवार को कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने पैदल भ्रमण किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीते 17 दिनों से वह आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन चीनी मिल चलवाने की दिशा में अब तक कोई पहल नहीं की गई है। जिला प्रशासन का अगर यही हाल रहा तो वे आंदोलन को तेज कर देंगे।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिला प्रशासन व सत्ता में बैठे लोग किसानों की आवाज को दबाने का कार्य कर रहे हैं। अगर शीघ्र चीनी मिल चलवाने की घोषणा नहीं की गई, तो आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस दौरान हरि, राम प्रसाद गुप्ता, भोला गुप्ता, वंश बहादुर विश्वकर्मा, लोरिक यादव, राजकिशोर, काशी पांडेय, प्रभु भारती, रामअधार प्रसाद, कुसुम देवी, प्रमोद प्रसाद, लालती देवी, नूतन देवी आदि मौजूद रहे।