फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   सपहीं टड़वा के हैं होमियोपैथिक और आयुर्वेदिक अस्पताल

सपहीं टड़वा के हैं होमियोपैथिक और आयुर्वेदिक अस्पताल

Thu, 23 Aug 2018 11:37 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
सपहीं टड़वा के हैं होमियोपैथिक और आयुर्वेदिक अस्पताल
चिकित्सकों की तैनाती नहीं, फार्मासिस्ट के भरोसे इलाज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरवलिया बाजार। तमकुही क्षेत्र के सपहीं टड़वा में संचालित राजकीय आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथ अस्पताल में कोई चिकित्सक तैनात नहीं है। यह दोनों अस्पताल पंचायत भवन में संचालित होते हैं। यहां लोगों का इलाज भी फार्मासिस्ट के भरोसे हो रहा है।
सपहीं टड़वा पूर्व में अंबेडकर गांव रह चुका है। यहां मुसहर और दलित समाज के लोगों की बहुलता है। ग्रामीणों के इलाज के लिए आयुर्वेदिक व होम्योपैथ अस्पताल स्थापित हैं, लेकिन दोनों अस्पतालों का अपना भवन न होने के चलते आयुर्वेदिक अस्पताल गांव के पंचायत भवन में संचालित होता है। यहां कई वर्षों से चिकित्सक की तैनाती न होने के कारण लोगों का इलाज फार्मासिस्ट के भरोसे किया जा रहा है।
विज्ञापन

राजकीय होम्योपैथ चिकित्सालय का अपना भवन नहीं है। इसके लिए जमीन भी उपलब्ध नहीं है। यह अस्पताल गांव से दो किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत बरवा राजपाकड़ के सीताराम चौराहा स्थित खाद व बीज वितरण केंद्र में किराए पर संचालित होता है। इस गांव के लोगों ने बताया कि चिकित्सक तैनात न होने से इलाज में उन्हें काफी दिक्कतें होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य संजय पासवान, प्रधान सीमा गौतम, विजय भारती, रामसकल यादव, भोला गोंड, रामवचन गुप्ता, विजय गोंड आदि ने दोनों अस्पतालों के लिए अपना भवन चिकित्सकों की तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed