{"_id":"59d7b6194f1c1bf2538b5faa","slug":"171507309081-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तार-पोल बदलने के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तार-पोल बदलने के लिए किया प्रदर्शन
Updated Fri, 06 Oct 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छितौनी (कुशीनगर)। खड्डा ब्लॉक के भीमनगर विद्युत उपकेंद्र अंतर्गत आने वाले बुलहवा गांव के लोगों ने शुक्रवार को बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इनका कहना था कि जर्जर और झूलते तारों की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। लेकिन बार- बार सूचना देने के बावजूद विभाग इसे ठीक नहीं करा रहा है।
बुलहवा गांव के कई टोलों में जर्जर तार नीचे तक झूल रहे हैं। इसके लिए अक्सर तार टूट कर गिर जाते हैं जिससे लोग उसकी चपेट में आ जाते हैं। इस समस्या को लेकर विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों सहित क्षेत्रीय विधायक और डीएम से भी की गई। लेकिन समस्या जस -की -तस है।
शुक्रवार को बीडीगंज निवासी सुमंत मल्ल, नित्यानंद मद्धेशिया, आदर्श नगर निवासी मुकेश गुप्ता, पप्पू चौरसिया, आकाश वर्मा, मुकेश वर्मा, टेंगरहां निवासी कमला कुशवाहा, पारस चौहान, उमेश कुमार आदि ने बुलहवा गांव में एकत्र होकर प्रदर्शन किया। इनका कहना था कि यदि इस समस्या से जल्द निजात नहीं दिलाई गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में जेई बबलू चौधरी का कहना था कि जर्जर तारों व लकड़ी के खंभों को बदलवाने के लिए विभाग को स्टीमेट बनाकर भेज दिया गया है। जैसे ही धन अवमुक्त हो जाता है, जर्जर तार-पोल बदल दिए जाएंगे।