फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   जेई के साथ आर्किटेक्ट ने नदी पर पहुंचकर देखी साइट

जेई के साथ आर्किटेक्ट ने नदी पर पहुंचकर देखी साइट

Sun, 16 Jul 2017 11:43 PM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
जेई के साथ आर्किटेक्ट ने नदी पर पहुंचकर देखी साइट
कुशीनगर। पौराणिक महत्व की हिरण्यवती नदी का अब कायाकल्प होने वाला है। इसके लिए कसाडा ने कमर कस ली है। सैलानियों को आकर्षित करने और इस नदी के महत्व को कायम रखने के लिए कुशीनगर में एनएच 28 और एनएच 28बी के बीच एक सुंदर पार्क बनाए जाने की कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन

नदी के किनारे पार्क निर्माण के लिए कसाडा के जेई महेश कुमार गौतम व आर्किटेक्ट ने नदी पर पहुंचकर प्रस्तावित स्थल का नक्शे से मिलान किया। नदी के किनारे अलग-अलग स्थानों पर कराए जाने वाले निर्माण के बारे में करीब एक घंटे तक दोनों आपस में बातचीत करके स्थिति को स्पष्ट करने में जुटे रहे। जेई ने बताया कि नदी के किनारे अभी एक आकर्षक पार्क व लोगों को टहलने के लिए नदी के दोनों किनारे पर पाथ वे बनाए जाने की योजना है। इसके अलावा आर्किटेक्ट ने बताया कि नदी के किनारे निर्माणाधीन स्थल की चहारदीवारी और लैंड स्केपिंग कराई जाएगी। वहीं नदी के किनारे प्रस्तावित पार्क व नदी को आकर्षक बनाने के लिए सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। उन्होंने इनमें व्यय होने वाली रकम व निर्माण के एरिया के बारे में जानकारी देने में समय लगने की बात कही। इसके पूर्व भी नदी के पौराणिक व पर्यटन के महत्व को देखते हुए नदी के किनारे सुंदरीकरण किए जाने की कवायद प्रशासनिक अधिकारियों और समाजसेवियों की ओर से की जाती रही है, लेकिन पूर्व में प्रस्तावित योजनाएं मूर्त रूप नहीं ले सकीं। नदी की सफाई, जल संचयन के लिए खुदाई, पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पाथ वे बनाने सहित बड़े स्तर पर पौधरोपण कराने की योजनाएं बनाई जाती रही हैं। जिले के कई अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता सुब्बाराव तक इस नदी के किनारे फावड़ा चला चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed