Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   171 objections were received; the decision has been deferred after hearing the side of 148 schools.

Kushinagar News: 171 आपत्तियां आईं, 148 विद्यालयों का पक्ष सुनने के बाद फैसला टला

Thu, 05 Nov 2026 01:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
171 objections were received; the decision has been deferred after hearing the side of 148 schools.
सीसीटीवी, बाउंड्रीवाल और स्ट्रांग रूम समेत सभी मानकों का पालन अनिवार्य
विज्ञापन

171 आपत्तियों को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
पडरौना। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया में विद्यालयों की ओर से दर्ज कराई गई 171 आपत्तियों को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। डीएम संजय चौहान की अध्यक्षता और एसपी की मौजूदगी में हुई बैठक में 148 विद्यालयों की आपत्तियों पर सुनवाई की गई। हालांकि, इनके निस्तारण पर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया।

डीएम ने संबंधित विद्यालयों के प्रतिनिधियों का पक्ष और उनके प्रस्तुत तथ्यों को गंभीरता से सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों का निर्धारण शासन और माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्धारित मानकों के अनुसार पारदर्शी तरीके से किया जाए। केंद्र बनने वाले विद्यालयों में सभी जरूरी सुविधाओं और सुरक्षा इंतजामों की उपलब्धता अनिवार्य होनी चाहिए।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि परीक्षा केंद्र मुख्य संपर्क मार्ग से जुड़े होने चाहिए। विद्यालय की बाउंड्रीवाल मजबूत होनी चाहिए और परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील रहने चाहिए। प्रश्नपत्रों और उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा के लिए सुरक्षित स्ट्रांग रूम और मजबूत अलमारियों की व्यवस्था भी जरूरी है। परीक्षा कक्षों की खिड़कियों में शीशे और जाली लगी होनी चाहिए। कोई भी खिड़की मुख्य सड़क की ओर नहीं खुलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी संदिग्ध या विवादित विद्यालय को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से अनधिकृत, डिबार या ब्लैकलिस्टेड घोषित विद्यालयों को केंद्र बनाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। केंद्र निर्धारण में निर्धारित दूरी के मानकों का भी पालन किया जाए। अधिक दूरी पर केंद्र आवंटित होने की शिकायतों की नियमानुसार जांच कर उनका निस्तारण किया जाए।

डीएम ने पहली बार परीक्षा केंद्र बनाए जाने वाले विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण कराकर वहां उपलब्ध सुविधाओं का सत्यापन कराने का निर्देश दिया। वहीं, जिन विद्यालयों ने केंद्र बनने में असमर्थता जताई है, वहां के परीक्षार्थियों को नजदीकी उपयुक्त केंद्र पर समायोजित करने को कहा, ताकि उन्हें परेशानी न हो।


उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। केंद्र निर्धारण में मानकों की अनदेखी या लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार गुप्ता, बीएसए अनिल कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed