फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   169 positive

कोरोना से 169 नए लोग संक्रमित

Fri, 21 May 2021 11:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
169 positive
कोरोना से 169 नए लोग संक्रमित
विज्ञापन

299 मरीज हुए ठीक, एक्टिव मरीजों की संख्या 1238 हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। शुक्रवार को एक बार फिर संक्रमित मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी गई। जिले में 169 नए लोग संक्रमित मिले, लेकिन राहत की बात यह रही कि 299 मरीज ठीक हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 1238 पर आ गई है।

सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को 4598 लोगों को सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा गया, जबकि 4083 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 2914 निगेटिव और 169 पॉजिटिव केस हैं। संक्रमित मिलने वालों में विशुनपुरा क्षेत्र से आठ, पडरौना से 45, सुकरौली से तीन, सेवरही से दो, कुबेरस्थान से आठ, तमकुही से चार, कसया से 11, फाजिलनगर से एक, खड्डा से पांच, हाटा से चार, नेबुआ नौरंगिया से तीन, रामकोला सेे चार, मोतीचक से चार, दुदही से चार, कप्तानगंज से तीन और अन्य क्षेत्रों से 56 लोग शामिल हैं। इस तरह अब तक कराई गई 5,28,911 लोगों की जांच में 14,881 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें 299 मरीज शुक्रवार को ठीक हुए। उन्हें लेकर अब तक 13,545 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 98 मरीजों की इस महामारी से मौत हुई है। एक्टिव मरीजों की संख्या 1238 है। सीएमओ ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण दर 2.80 प्रतिशत, ठीक होने वालों की दर 92.26 प्रतिशत और मृत्यु दर 0.66 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed