{"_id":"6797d2e65036d966c7050367","slug":"163-couples-took-seven-rounds-10-got-married-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1019-130998-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 163 जोड़ों ने लिए सात फेरे, 10 का हुआ निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 163 जोड़ों ने लिए सात फेरे, 10 का हुआ निकाह
Tue, 28 Jan 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
हाटा। हाटा नगर के श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के खेल मैदान में सोमवार हाटा, मोतीचक, कसया, सुकरौली और नगर पालिका क्षेत्र हाटा के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में 173 जोड़े की शादी हुई। जिसमें 163 हिंदू जोड़ों ने सात फेरे लिए। इनका आचार्य सर्वेश्वर त्रिपाठी ने विवाह संपन्न कराया। वहीं मौलाना कादिर ने 10 मुस्लिम जोड़ों का निकाह पढ़ाया।
मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे, विशिष्ट अतिथि विधायक मोहन वर्मा, मोतीचक ब्लॉक प्रमुख अर्चना प्रदीप सिंह, सुकरौली ब्लाक प्रमुख रंजना पासवान, नगर पालिका अध्यक्ष हाटा रामानंद सिंह आदि ने नव दंपतियों को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान नव विवाहित जोड़ों को सामान देकर उन्हें विदाई दी गई। कार्यक्रम के पर्यवेक्षक आरके मिश्र, नोडल प्रभारी विनय कुमार, खंड विकास अधिकारी आदि माैजूद रहे।