फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों की कमिश्नर ने की समीक्षा

पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों की कमिश्नर ने की समीक्षा

Fri, 10 May 2019 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 10 May 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों की कमिश्नर ने की समीक्षा
कप्तानगंज के कनोडिया इंटर कालेज में पीएम के सभा स्थल का जायजा लेते कमिश्नर, आईजी, डीएम और एसपी । - फोटो : अमर उजाला
कप्तानगंज। कनोडिया इंटर कॉलेज परिसर में 12 मई को आयोजित प्रधानमंत्री की जनसभा स्थल का कमिश्नर, आईजी और एसपीजी के अधिकारियों ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जनसभा स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे कमिश्नर जयंत नार्लिकर, आईजी जय नारायन सिंह, डीएम डॉक्टर अनिल कुमार सिंह, एसपी राजीव नरायन मिश्र और एसपीजी के अधिकारियों ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और उनके सुरक्षा कर्मियों के लिए बनने वाले तीनों हेलीपैड, मंच आदि का निरीक्षण किया।


इसके बाद पीडब्लूडी के मीटिंग हाल में एसपीजी, पुलिस, विद्युत विभाग, अग्निशमन, दूरसंचार, एलआईयू आदि के साथ बैठक करके तैयारियों की जानकारी ली और संबंधित को जरुरी निर्देश दिया।इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष और कार्यक्रम के प्रभारी दयाशंकर सिंह, एसडीएम अनवर रशीद फारूकी, जयप्रकाश उपाध्याय, प्रेमपाल सिंह, डीके राय, एसडीओ विद्युत भोलेनाथ, एसओ राहुल सिंह, रणजीत सिंह, शिवशंकर अग्रहरि, शिशु गोविंद राव, हरिचन्द्र अग्रहरि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed