{"_id":"5ca8eb4fbdec22145c46ee98","slug":"161554574159-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले भर में निकाली जाएंगी जागरुकता रैलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले भर में निकाली जाएंगी जागरुकता रैलियां
विज्ञापन
स्विप रैलियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए बढ़ाया जाएगा वोटिंग प्रतिशत
- डीएम ने डीपीआरओ, सभी तहसील स्तरीय नोडल अधिकारियों को दिया निर्देश
- लोकसभा चुनाव में सभी मतदाताओं की भागीदारी के लिए शुरू हुई पहल
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। इस बार के लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की शत प्रतिशत भागीदारी के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन की तरफ से कई कार्यक्रम चलाए जाएंगे। वोटरों को मतदान की अहमियत बताने के लिए एलईडी वीडियो वैन का संचालन तो अधिसूचना जारी होने के बाद से ही किया गया था अब व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे। इसके तहत स्विप रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं वाद विवाद प्रतियोगिता, बाइक रैली, रंगोली एवं पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित करने के अलावा मानव श्रृंखला भी बनाई जाएगी।
मतदान में हर नागरिक की शत प्रतिशत भागीदारी के लिए आठ अप्रैल को खड्डा, नौ को कप्तानगंज, 11 को हाटा, 12 को फाजिलनगर, 15 को सेवरही, 16 को दुदही, 17 को कुबेरस्थान, 18 को कसया, 19 को पडरौना, 20 को विशुनपुरा और 22 अप्रैल को नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में स्विप रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके नोडल अधिकारी संबंधित एसडीएम और बीईओ होंगे।
23 अप्रैल को खड्डा, 24 को कप्तानगंज, 25 को रामकोला, 26 को हाटा, 27 फाजिलनगर, 29 को सुकरौली और 30 अप्रैल को सेवरही में मतदान से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 01 मई को दुदही, दो को कुबेरस्थान, तीन को कसया, चार को रामकोला, छह को पडरौना, आठ को नेबुआ नौरंगिया, नौ को तमकुहीराज, 10 को फाजिलनगर, 11 को विशुनपुरा, 13 को खड्डा, 14 को कप्तानगंज, 15 को सुकरौली, 16 को हाटा और 17 को पडरौना में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
इसी तरह पांच अप्रैल को कप्तानगंज, 8 को खड्डा, नौ को नेबुआ नौरंगिया, 11 को विशुनपुरा, 12 को कसया, 15 को फाजिलनगर, 16 को हाटा, 17 को कप्तानगंज, 18 को खड्डा, 19 को तमकुही, 20 को कुबेरस्थान, 22 को दुदही, 23 को विशुनपुरा, 24 को फाजिलनगर में बाइक रैैली निकाली जाएगी।
---------
मतदाता जागरूकता के लिए बनाई जाएगी मानव शृंखला
लोकसभा चुनाव में हर मतदाता की भागीदारी के लिए मानव शृंखला भी बनाई जाएगी। यह शृंखला 25 अप्रैल को तमकुही, 26 को नेबुआ नौंरगिया, 27 को पडरौना, 29 को रामकोला, 30 को कसया, एक मई को हाटा, दो को विशुनपुरा, तीन को फाजिलनगर, चार को कप्तानगंज, छह को सुकरौली, आठ को सेवरही, नौ को दुदही, 10 को कुबेरस्थान और 11 को पडरौना में निकाली जाएगी। इसके नोडल अधिकारी संबंधित बीईओ और प्रधानाचार्य होंगे।
-------
रंगोली एवं पेंटिंग प्रतियोगिताएं भी होंगी
लोकसभा चुनाव को देखते हुए 13 मई को नेबुआ नौरंगिया, 15 को कसया, 16 को कप्तानगंज और मई को खड्डा में वहां के बीईओ और प्रधानाचार्यों की देखरेख में प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
---
केंद्र में अच्छी सरकार लाने के लिए मतदान जरूरी होता है। यह तभी संभव है, जब हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझकर मतदान करे। स्विप रैली, मानव शृंखला, वाद विवाद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, बाइक रैली आदि कार्यक्रम लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए आयोजित किए जाएंगे। सभी मतदाताओं से अपील है कि मतदान के दिन खुद वोट दें और अपने आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। इसमें हर नागरिक की सहभागिता जरूरी है ताकि मत प्रतिशत पिछले वर्ष से अधिक हो सके।
- डॉ. अनिल कुमार सिंह, जिलाधिकारी