छात्रसंघ चुनाव: अध्यक्ष समेत 17 पदों के लिए कुल 20 दावेदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को पांच नामांकनपत्र दाखिल किए गए थे। नामांकन के अंतिम दिन कॉलेज के मुख्य गेट से परिसर तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। कोतवाली पुलिस के अलावा पीएसी के जवान भी मुस्तैद रहे। सोमवार को सुबह 10 बजे से तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
यूएन पीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में नामांकन के दूसरे दिन तक 20 पर्चे दाखिल किए गए। अध्यक्ष के चार प्रत्याशी राजन सोनी, धीरज तिवारी, रितेश कुमार दूबे, कुमारी गुड्डी यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं उपाध्यक्ष के लिए एजाज अहमद, चंद्रशेखर सिंह सन्नी, रामलखन यादव, महामंत्री के लिए आलम अंसारी, विशाल सिंह, विवेक कुमार यादव, अनिल कुमार, पुस्तकालय मंत्री के लिए रज्जब आलम, अफरोज खान, अमित कुमार सिंह, सूरज भारती, मनीष कुमार मद्देशिया ने पर्चा दाखिल किया।
इसी तरह कला संकाय के लिए तीन उम्मीदवार अमन शर्मा, नीतू पांडेय, लोकनाथ वर्मा व छात्रावास प्रतिनिधि के लिए अरुण कुमार गोंड़ ने नामांकन पत्र दाखिल किया। कुल 17 पदों पर होने वाले चुनाव में 20 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी जताई है।
चुनाव अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह के हवाले से सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशुतोष सिंह ने बताया कि विज्ञान व वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि के लिए किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। उन्होंने बताया कि सोमवार को दिन के 10 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की वापसी होगी।
इस दौरान मुख्य नियंता डॉ. भुवाली सिंह, डॉ. अरुण प्रताप सिंह, मनीष कुमार सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अखिलेश सिंह, प्रभुनाथ ठाकुर, महेंद्र सिंह, कमलेश सिंह आदि मौजूद रहे।