फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   छात्रों व कर्मचारियों ने जाम किया हाइवे

छात्रों व कर्मचारियों ने जाम किया हाइवे

Fri, 06 Oct 2017 10:31 PM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
छात्रों व कर्मचारियों ने जाम किया हाइवे
तमकुहीराज (कुशीनगर)। विद्यावती देवी महाविद्यालय वैष्णवी नगर तमकुहीराज में शुक्रवार को मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। पुत्र की शिकायत का निपटारा कराने कॉलेज पहुंचे पिता के सामने मारपीट हो गई। इसके बाद असलहा लहराने और गाड़ी से कुचलने के प्रयास का आरोप लगाते हुए कॉलेज के कर्मचारियों व अन्य छात्रों ने फोरलेन पर जाम लगा दिया। बवाल की सूचना पर सीओ तमकुहीराज फोर्स लेकर पहुंचे और समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। इस मामले में कॉलेज की प्राचार्य की तहरीर पर आरोपी पिता-पुत्र व एक रिश्तेदार के खिलाफ पटहेरवा थाने में हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज हो गया है। आरोपी पिता-पुत्र की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई है।
विज्ञापन

पटहेरवा क्षेत्र के पुरैना कटेया निवासी राजकुमार सिंह अपने पुत्र सचिन व एक अन्य व्यक्ति के साथ शुक्रवार को विद्यावती देवी महाविद्यालय गए थे। पूर्व में अपने पुत्र से हुए किसी विवाद के संदर्भ मेें पूछताछ करने पहुंचे राजकुमार सिंह का गेट पर ही कुछ लोगों से विवाद हो गया। कॉलेज प्रबंधन का आरोप है कि सचिन इस महाविद्यालय का छात्र नहीं है, लेकिन कॉलेज के छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार करता था। कुछ दिन पहले उसे कॉलेज परिसर में नहीं आने की हिदायत दी गई थी। शुक्रवार को कॉलेज में एक कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान पिता पुत्र कालेज कैंपस में पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे। महाविद्यालय के कर्मचारियों ने इसका विरोध किया तो असलहा लहराया गया और गाड़ी से लोगों को कुचलने का प्रयास किया गया। कॉलेज के कर्मचारियों ने पीछा किया तो वह लोग गाड़ी छोड़कर वहां से भाग निकले। नाराज स्कूल के कर्मचारियों और छात्रों ने गाड़ी का शीशा तोड़ दिया और फोरलेन हाइवे जाम कर दिया। लगभग डेढ़ घंटे बाद सीओ तमकुहीराज आरके त्रिपाठी, सीओ कसया ओमपाल और तहसीलदार रामप्यारे मौके पर पहुंचे। बवाल की आशंका को देखते हुए पटहेरवा के अलावा एसओ तरया सुजान सत्येंद्र कुंवर, चौकी प्रभारी तमकुहीराज उमेश कुमार, चौकी प्रभारी समउर संजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। सीओ और तहसीलदार ने सड़क जाम कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया। सीओ ने आश्वासन दिया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं आरोपी बताए जा रहे राजकुमार सिंह का कहना है कि स्कूल के कुछ कर्मचारी उनके पुत्र सचिन को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इस संबंध में पूछताछ करने स्कूल गए थे। अभी बातचीत चल ही रही थी कि कुछ कर्मचारियों ने मारपीट शुरू कर दी। पुत्र सचिन किसी तरह से जान बचाकर वहां से भागा। उन्हें एक कमरे में बंद कर पीटा गया। इस संबंध में एसओ पटहेरवा उमाशंकर यादव का कहना है कि कॉलेज की प्राचार्य साधना सिंह की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया जा रहा है। एक आरोपी को हिरासत में भी लिया गया है। मामले की गहन छानबीन चल रही है।
विज्ञापन


टीम गठित कर स्कूलों की होगी निगरानी : सीओ
विद्यावती देवी महाविद्यालय पहुंचे क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज से स्कूल की छात्राओं ने आए दिन छेड़खानी की शिकायत की। छात्राओं का आरोप था कि रास्ते व कॉलेज गेट पर खड़े युवक उनके साथ छींटाकशी करते हैं। क्षेत्राधिकारी ने महाविद्यालय में पढ़ने वाली सभी छात्राओं को फील्ड में बैठाकर आश्वस्त किया कि आगे से ऐसी घटनाएं नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि सभी थानों में इसके लिए एंटी रोमियो पुलिस टीम गठित है। यह टीम प्रति दिन अपने क्षेत्र में निगरानी करेगी। वे स्वयं इसकी मॉनीटरिंग करेंगे और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed