फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   नगर पालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड-

नगर पालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड-

Sat, 22 Jun 2019 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड-
दुकानों में घुसा पानी, दुकानदारों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

कसया-तुर्कपट्टी मार्ग स्थित सपहां चौराहे की बिगड़ी सूरत

कसया। पहली ही बारिश में दुकानों में पानी घुस गया और सपहां चौराहे की सूरत बिगड़ गई। इससे नाराज दुकानदारों ने घुस गया। इससे नाराज दुकानदारों ने कसया-तुर्कपट्टी मार्ग पर प्रदर्शन कर जल निकासी कराने की मांग की।
सपहां चौराहे पर जल निकासी के लिए नगर पालिका नाली बनवा रही है। इसी बीच शुक्रवार की रात शुरू हुई बारिश से सड़क पर जलभराव हो गया। पानी दुकानों में घुस जाने से दुकानदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भोला कुशवाहा के मेडिकल स्टोर्स, पप्पू व राकेश जायसवाल के किराना स्टोर्स, जितई मद्देशिया के मिठाई की दुकान, अरविंद मोटर्स पार्ट्स, गुप्ता इलेक्ट्रॉनिक्ससमेत कई दुकानों में पानी घुस गया। प्रमोद शर्मा, डॉक्टर जयराम सिंह, श्रीनिवास सिंह, जंगली कुशवाहा, भोला कुशवाहा, अरविंद वर्मा, कामेश्वरी विश्वकर्मा, राकेश जायसवाल ने पालिका प्रशासन पर आरोप लगाया है कि बरसात से पूर्व नाली के अधूरे पड़े काम को पूरा कराने के लिए अवगत कराया गया था, लेकिन किसी ने इसकी चिंता नहीं की। इसका नतीजा है कि अब बारिश का पानी दुकानों में घुस रहा है। जिससे दुकानों में रखा सामान खराब होगा।
विज्ञापन

अंडर पास में पानी से राहगीर परेशान
दुदही। रेलवे स्टेशन के पश्चिमी ढाले पर बने अंडर पास पुलिया में करीब चार फिट पानी घुस गया है। जिसकी वजह से इस रास्ते आने जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

26 अप्रैल 2018 को दुदही रेलवे स्टेशन के बहपुरवा ढाले पर स्कूली वैन और ट्रेन में जोरदार टक्कर हुई थी। जिसमें 13 बच्चों की मौत हो गई और चालक समेत पांच बच्चे घायल हो गए। उसके बाद कप्तानगंज-थावे रेल खंड़ के सभी रेलवे ढालों पर समपार फाटक अथवा अंडर पास बनने लगा। इसमें चाफ क्षेत्र के शाहपुर खलवा पट्टी, शाहपुर उच्चकि पट्टी, जंगल लाला छपरा, बतरौली, धुरखड़वा, दुबौली, मटीहरवा, गोसाई पट्टी, शुकुल पट्टी, चम्पापुर, भगड़ा पिपरासी, अमहि आदि गांवों में रेलवे प्रशासन की तरफ से रेलवे ढालों पर अंडर पास बनाया गया। शुक्रवार की बारिश में अंडर पास पुल में करीब तीन से चार फीट पानी भर जाने से इस रास्ते आने जाने वाले यात्री रेलवे लाइन पार करने में दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। क्षेत्र के गुनई कुशवाहा, कन्हैया कुशवाहा, राजेश यादव, संतोष यादव यदुवंशी, राजेश गुप्ता, शम्भू कुशवाहा, आशुतोष मिश्रा आदि ने अंडर पास पुलिया के रास्ते से पानी निकलवाने की मांग की ताकि आवागमन सामान्य हो सके।


जलभराव से लोगों की बढ़ी परेशानी
तमकुहीराज। ओवर ब्रिज चौराहा समेत बाजार के कई स्थानों पर जलभराव से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
व्यापारियों ने अधिकारियों से कई बार साफ-सफाई व्यवस्था दुरूस्त कर जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की थी। लेकिन अफसरों ने गंभीरता से नहीं लिया गया। पहली बरसात में ही हाईवे चौराहा, शिव मंदिर, सब्जी मंडी, मछली मंडी, कोइंदी चैराहा, समउर मोड़, स्टेट गेट और तहसील गेट के सामने भारी मात्रा में जल जमाव हो गया। इसके वजह से लोगों को गंदे पानी के बीच होकर आना-जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed