पुल के लिए सत्याग्रह आंदोलन की चेतावनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनोज कुंदन ने कहा कि लोक निर्माण मंत्री से मिलकर बांसी नदी के खैरवा घाट पर पुल बनवाने की मांग की जाएगी। यदि एक माह के भीतर पुल बनाए जाने की पहल नहीं हुई तो सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया गया जाएगा। अर्द्धनग्न होकर लोग नदी में उतर गए हाथों में जल लेकर लड़ाई में सहयोग करने की शपथ ली।
वैसे पूर्व में भी ग्रामीण करीब दो माह तक सत्याग्रह आंदोलन कर चुके हैं। पिछले दस वर्षों में नदी पार करते दौरान 11 लोगों की मौत भी हो चुकी है। खैरवा घाट के रास्ते यूपी बिहार के करीब दो दर्जन गांवों के लोगों का आना जाना होता है।
इसमें की यूपी के मिश्रौली, पिपरा टोला हिरसोटी, बालूवाड्डवा, गद्दी टोला, तथा बिहार के भुइंधरवा, जटीलही, शेखपट्टी, मछहा, चंदरपुर, बैरटावा, धोबिटोला आदि गांव शामिल है।इस दौरान आलिम अंसारी, ब्यास प्रजापति, प्रभु भारती, सागर प्रेमी, श्रीनिवास गुप्ता, मनोज गुप्ता, मैनेजर यादव, मुबारक अंसारी, शिवशंकर यादव, बचु प्रजापति, विश्वनाथ मोदी, समीउल्लाह, अजय यादव, नवीरसुल ,साधू निषाद आदि मौजूद रहे।