फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   जताया आभार

जताया आभार

Fri, 24 May 2019 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
जताया आभार
भाजपा प्रत्याशी के घर जश्न का माहौल
विज्ञापन

पति की बढ़त देख भोजन करना भूल गई पत्नी
खड्डा। वोटों की बढ़त के साथ विजय दुबे के घर में खुशी का माहौल बढ़ता रहा। उनकी पत्नी रंजना दूबे जनता का अपार समर्थन देख भोजन करना भूल गईं। उन्होंने कहा कि यह जीत जनता व मोदी को समर्पित है। पुत्री रक्षिता ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना ही उनके पिता का लक्ष्य रहा है।
बृहस्पतिवार की सुबह भाजपा प्रत्याशी विजय दूबे की पत्नी पूर्व ब्लॉक प्रमुख रंजना दूबे के लिए खुशी लेकर आया था। पूरे चुनाव के प्रचार में पति के साथ साया बनकर, मतदाताओं के बीच, दिन-रात परिश्रम का फल मिला। दोपहर दो बजे मठिया के पैतृक निवास पर रंजना दूबे को विजय दुबे के डेढ़ लाख से आगे होने की जानकारी मिली तो उन्होंने भगवान की प्रतिमा के सामने माथा नवाया। कहा कि उनके पति ने हमेशा लोगों की सेवा की है। इस चुनाव को लोकसभा क्षेत्र के सभी देवतुल्य मतदाता लड़ रहे थे। मोदी जी के ऊपर जनता ने विश्वास करते हुए मेरे पति को भारी समर्थन दिया है। वह प्रेम व आशीर्वाद की पराकाष्ठा है। पति की जीत के लिए पूरे दिन बिना कुछ खाए भगवान के सामने नतमस्तक रही और भगवान ने भी निराश नहीं किया। जीत का आशीर्वाद दे दिया।
विज्ञापन

इंसेट
क्षेत्र के विकास के लिए पिता को दूंगी राय
विजय दुबे की पुत्री रक्षिता भी माता-पिता के साथ चुनाव प्रचार में लगी हुई थी। वह भी मां के साथ घर पर मौजूद थीं। रक्षिता कहती हैं कि बचपन से ही पिता को लोगों की सेवा करते देखा है। क्षेत्र में विकास के लिए काफी कुछ किया जाना बाकी है। अपने पिता को विकास के लिए अपनी राय दूंगी। जिस तरह से युवाओं व आम जनता का समर्थन व प्यार मिला, वह अविस्मरणीय है। यह जीत पूरी जनता की जीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed