फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   मधुमक्खियों के हमले में चार लोग घायल

मधुमक्खियों के हमले में चार लोग घायल

Wed, 22 May 2019 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
मधुमक्खियों के हमले में चार लोग घायल
मधुमक्खियों के हमले में चार लोग घायल
विज्ञापन

जटहां बाजार। क्षेत्र के घूरछपरा से होकर गुजरने वाली मठिया माइनर के पास मधुमक्खियों के हमले में चार लोग घायल हो गए। मधुमक्खियों के हमलावर होने से करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। ग्रामीणों ने आग जलाकर धुआं किया, तब जाकर एक घंटे बाद आवागमन सुचारु हो पाया।
बुधवार को शाम करीब चार बजे घूरछपरा के पास मठिया माइनर के पास मोतीचंद मद्धेशिया के बगीचे के सामने मधु मक्खियों का झुंड अचानक हमलावर हो गया। इस दौरान पखनहा की तरफ से आ रहे तीन राहगीर मंसाछापर निवासी अनिल, घूरछपरा के सुचित कुशवाहा तथा पुर्नहा बुजुर्ग के वासिंद्र कुशवाहा मधुमक्खियों की चपेट में आ गए ।भागते हुए पास में सलीम अंसारी के घर पहुंचे। सलीम अंसारी तीनों युवकों को बचाने का उपाय कर ही रहे थे कि मधुमक्खियां उन पर भी हमलावर हो गईं। बचने के चक्कर में सलीम नहर में गिर कर घायल हो गए। इस दौरान एक घंटे तक इस मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। ग्रामीणों ने जब आग जला धुआं किया तब जाकर एक घंटे बाद आवागमन सुचारु हो पाया।
विज्ञापन

ताड़का वध होते ही गूंजे जयश्रीराम के नारे
टेकुआटार। क्षेत्र के भरवलिया गांव स्थित ब्रह्मस्थान परिसर में चल रहे श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दूसरे दिन रामलीला का मंचन हुआ। भगवान राम जन्म और ताड़का वध का मंचन किया गया। ताड़का वध होते ही पूरा पंडाल जयश्रीराम के नारों से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामलीला कलाकारों ने रामलीला का मंचन करते हुए दिखाया कि ऋषियों के यज्ञ के बाद अयोध्या के राजा दशरथ के घर चार पुत्रों का जन्म होता है। भगवान का अवतार होते ही पूरे अयोध्या नगर में खुशी मनाई जाती है। राजा दशरथ ने दासियों को उपहार दिया। गुरु वशिष्ठ चारों पुत्रों का नामकरण राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न करते हैं। इसके बाद अपने यज्ञ को पूरा करने के लिए ऋषि विश्वामित्र दशरथ से मदद मांगते हैं, मुनि की बात मानकर राम और लक्ष्मण को यज्ञ पूर्ण करने में मदद करने के भेजते है। रास्ते में भगवान राम ने राक्षसी ताड़का का वध कर जंगल में निवास करने वाले ऋषियों को भयमुक्त करते हैं।
इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि सत्यप्रकाश मिश्र, लहरी सिह, कमला पांडेय, प्रदीप मिश्र, भगवत, छोटक, दशरथ, हरि आदि मौजूद रहे।

प्रबंध समिति की सक्रियता से मिलेगी छूटे बच्चों को शिक्षा
पडरौना। नगर के एक होटल में नई पहल परियोजना की बैठक हुई। इसमें विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर मौसमी पलायन करने वाले बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़नी की रणनीति पर विचार किया गया।

जिला समन्वयक रामवृक्ष गिरी ने कहा कि मौसमी पलायन के चलते कई बच्चे विद्यालयों में नामांकन से वंचित रहते हैं। इसके लिए विद्यालय प्रबंध समिति से जुड़े लोगों को सक्रिय होकर उन्हें शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास करना चाहिए। इसके बाद उन्होंने आरटीई एक्ट पर विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान अमिरुन परवीन, सुग्रीव यादव, अमित कुमार मिश्र, लल्लन प्रसाद, दुलारी देवी, विलावती, दुर्गावती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed