फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   माया व अखिलेश ने लूटा खजाना : शाही

माया व अखिलेश ने लूटा खजाना : शाही

Thu, 16 May 2019 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 16 May 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
माया व अखिलेश ने लूटा खजाना : शाही
कसया के धुरिया में सभा को संबोधित करते कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही। - फोटो : अमर उजाला
कसया। भाजपा सरकार दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है। समाज के अंतिम पायदान तक विकास पहुंचाना उनका सपना था। गरीबी मिटाने का नारा देने वाली केंद्र में आई कांग्रेस सरकार कुछ नहीं की तो वहीं यूपी में मायावती और अखिलेश की सरकार ने भ्रष्टाचार कर खजाने को लूट लिया।
विज्ञापन


ये बातें प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहीं। वे बृहस्पतिवार की शाम कुशीनगर के भाजपा प्रत्याशी विजय दुबे के समर्थन में कसया क्षेत्र के धुरिया में सभा को संबोधित कर थे। उन्होंने कहा कि पूर्व पीएम राजीव गांधी ने कहा था कि केंद्र से 100 रुपये भेजने पर 15 रुपये ही जरूरतमंदों तक पहुंचता है।
विज्ञापन


किसानों के खाते में मानधन योजना का 2000 हजार रुपये सीधे उनके खाते में भाजपा सरकार भेजने का काम कर रही है। मोदी सरकार में गृहिणियों को गैस चूल्हा, इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड, सड़क, बिजली घरों तक पहुंचा कर गरीबों के चेहरे पर मुस्कान लाई है। कांग्रेस रात में कोर्ट खोलवाकर अफजल की फांसी रोकती है तो सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान प्रत्याशी विजय दुबे, विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, ज्ञानेंद्र लाल श्रीवास्तव, संतोष सिंह, अशोक मिश्र, दीपक यादव, विनय गोंड, अमित पांडेय, ओमप्रकाश वर्मा आदि उपस्थित रहे।

देश और प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा विकास का पहिया: स्वामी प्रसाद
सेवरही। कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि आज देश और प्रदेश के विकास का पहिया तेजी से चल रहा है।तरक्की और खुशहाली के रास्ते पर चलकर देश की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। जिसे रोकने के लिए गठबंधन बनाकर कुछ नेता कुत्सिक प्रयास में जुटे है,लेकिन पीएम मोदी ने इनका जवाब सीधे जनता से गठबंधन कर दे दिया है।जिसके आधार पर पूरे देश में भाजपा की लहर नही बल्कि आंधी चल रही है।जिसके सामने टिक पाना विरोधियों के लिए संभव नहीं है।

उक्त बातें बृहस्पतिवार की शाम सेवरही कस्बे के पुरानी बाजार में नुक्कर सभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने कही।उन्होंने कहा कि आज पूरा देश मोदी की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रहा है। पीएम ने भी अपना घर परिवार छोड़ देश की जनता को अपना परिवार एवं मातृभूमि को अपना घर मानकर दिन रात अनवरत सेवा में जुटे है।

उन्होंने मोदी और योगी के कार्यो की बखान की और देवरियां सीट के प्रत्याशी डॉक्टर रमापति राम त्रिपाठी के पक्ष में समर्थन मांगा। इस दौरान चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता जयंत कुमार सिंह, शेखर राय, डॉ बाबूलाल प्रसाद, मोती जायसवाल, प्रह्लाद प्रसाद केशरी, सुखदेव रौनियार, गणेश सोनी, मायाशंकर निर्गुणायत, विनय कुमार तिवारी, अंजनी तिवारी, डॉ नागेंद्र द्विवेदी, सावित्री जायसवाल, कृष्ण जायसवाल आदि मौजूद रहे।

देश में स्थायी सरकार के लिए लाना होगा मोदी सरकार
अमर उजाला ब्यूरो
दुदही। पीएम नरेंद्र मोदी अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में भारत की पहचान विश्व पटल पर स्थापित किया है। इससे विदेशों में ना केवल भारतीयों का मान-सम्मान बढ़ा है, बल्कि भारत में निवेश करने से परहेज करने वाली विदेशी कंपनियां देश में निवेश कर रहीं हैं। इसका परिणाम है कि देश को महाशक्ति बनाने के लिए प्रत्येक सीट पर स्वत: जनता चुनाव लड़ रही है।यह बातें डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल ने कही। वह बृहस्पतिवार को देवरियां सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर रमापति राम त्रिपाठी के पक्ष में दुदही में पूर्व प्रधान नंदलाल गुप्ता के आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि देश की बागडोर संभालने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद की कमर तोड़ दिया है। पीएम ने आतंकवाद को संरक्षण प्रदान करने वाले पाकिस्तान पर लगातार सर्जिकल स्ट्राइक कर सबक सिखाते हुए दुनिया को बता दिया कि भारत आतंकवाद और आतंकवादी गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त करने वाला नहीं है।इस दौरान पूर्व प्रधान नंदलाल गुप्ता, ओम प्रकाश वर्मा, सुशील गोयल, ओमप्रकाश कुशवाहा, बृजकिशोर, विनोद कुमार पांडेय, अभिषेक तिवारी, धीरज मद्धेशिया, अनिल खेतान, ग्राम प्रधान रामप्रसाद, दीनानाथ गुप्ता, पारसनाथ जायसवाल, विरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

‘देश के विकास के लिए मोदी जरूरी’
पडरौना। भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से बृहस्पतिवार को हाटा, कसया और पडरौना विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में चौपाल लगाई गई। इसमें देश के सर्वांगीण विकास के लिए मोदी सरकार को जरूरी बताते हुए भाजपा उम्मीदवार को वोट देने की अपील की गई।
प्रदेश महामंत्री रश्मि रावल ने कहा कि योगी व मोदी राष्ट्रहित की बात करते हैं। जब देश और प्रदेेश का विकास होगा, तभी लोगों की तरक्की हो सकेगी। उन्होंने मोदी सरकार में शुरू की गई योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडेय और संचालन जिला महामंत्री डॉ. सीमा गुप्ता ने किया। इस दौरान रूपम सिंह, मंडल अध्यक्ष कसया वंदना ठाकुर, फूलवंती देवी, प्रतिभा चौधरी, रंजना श्रीवास्तव, सरिता निषाद, रीता जायसवाल, संगीता पांडेय, पुनीता पांडेय, सरिता मिश्रा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed