{"_id":"5b9cf01a867a557feb4e2a1c","slug":"151537011738-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा और हियुवा नेताओं के घर वाले भिड़े, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सपा और हियुवा नेताओं के घर वाले भिड़े, दो घायल
Mon, 20 May 2019 10:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
kushinagar
kushinagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
CRIME SCENE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमकुहीराज। क्षेत्र के तमकुहीराज कस्बे में सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के विधानसभा प्रभारी और हियुवा के नगर अध्यक्ष के परिवारों के बीच रविवार की रात मामूली विवाद में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों से दो लोग घायल हो गए। सोमवार को दोनों पक्षों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तनाव को देखते हुए कस्बे में पुलिस तैनात कर दी गई है।
सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के विधानसभा प्रभारी नौशाद खां एवं हियुवा नगर अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता के भाई के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। नौशाद का आरोप था कि उनके ऊपर गोलंबद होकर कुछ लोगों ने हमला किया। वहीं हियुवा के नगर अध्यक्ष का आरोप है कि नौशाद खां के दरवाजे से होकर जाने वाले रास्ते से उनका भाई गुजर रहा था। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने उसपर हमला कर दिया। मौके पर पहुंचे सीओ राणा महेंद्र प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष सुशील कुमार शुक्ला, चौकी प्रभारी संजय सिंह ने दोनों पक्षों से तहरीर लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। नौशाद खां की तहरीर पर जय प्रकाश, गोरख और किशन के खिलाफ बलवा, मारपीट का केस दर्ज किया गया है, जबकि जय प्रकाश की तहरीर पर नौशाद, डबलू खान और कलाम आजाद के खिलाफ मारपीट एवं गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
कार्रवाई नहीं हुई तो आर-पार की लडाई का ऐलान
दो पक्षों में विवाद के बाद सपा जिलाध्यक्ष इलियास अंसारी और तमाम कार्यकर्ता तमकुहीराज पहुंचे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अगर पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती है तो गठबंधन के कार्यकर्ता आरपार की लड़ाई छेड़ देंगे। इस दौरान बसपा जिला प्रभारी ओमप्रकाश, सपा नेता मधुरश्याम राय, जाकिर हुसैन, अब्दुल मन्नान, शाकिर अली, नियामतुल्लाह आदि मौजूद रहे। उधर, विधायक अजय कुमार लल्लू ने भी अस्पताल पहुंचकर कुशलक्षेम पूछा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। भाजपा एवं हियुवा के कार्यकर्ता गुंडागर्दी पर उतर गए हैं।
विज्ञापन
एग्जिट पोल से घबड़ाए सपा के लोग बिगाड़ रहे माहौल
तमकुहीराज। हियुवा नेता के साथ मारपीट की घटना के बाद सपा व बसपा के लोगों का जमावड़ा होने की खबर लगते ही तमकुहीराज सीएचसी परिसर में भाजपा व हियुवा कार्यकर्ताओं का भी हुजूम जमा हो गया। ये लोग पुलिस से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि सपा के लोग एग्जिट पोल के नतीजे देख हतोत्साहित हैं। इस दौरान किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष केशव पांडेय, भाजपा मंडल प्रभारी प्रदीप श्रीवास्तव, अखिलेश दास, सोहन चौहान, मुन्ना गुप्ता, जेपी गुप्ता, संजीत ब्याहुत आदि मौजूद रहे।