{"_id":"59dd0fa94f1c1b6a678b530b","slug":"151507659689-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा........","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा........
Updated Tue, 10 Oct 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें जिले में लघु एवं सीमांत किसानों को बोरिंग देने के नाम पर फर्जी किसानों की सूची बनाकर करोड़ों रुपये के घोटाले का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की गई।
सुबह 10 बजे भाजपा नेता चंद्रभान कुशवाहा की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। ये लोग जिले में करीब छह हजार लघु एवं सीमांत किसानों के खेतों में हुए बोरिंग की जांच की मांग कर रहे थे। इनका कहना था कि किसानों की फर्जी सूची बनाकर बोरिंग के लिए मिले धन को डकार लिया गया है। डीएम आद्रा वामसी को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि वर्ष 2015 - 16 और 20016 -17 में करीब छह हजार किसानों के खेतों में बोरिंग के नाम पर करोड़ों रुपये का घोटाला किया गया है। इसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
इस दौरान भागवत चौहान, परशुराम कुशवाहा, अमित कुशवाहा, सुरेंद्र कुमार गुप्ता, छोटे लाल चौहान, बदरी कुशवाहा, जितेंद्र मद्घेशिया, अश्विनी जायसवाल, सुनील कुशवाहा, कृष्ण कुमार, निरंजन शर्मा, गेनू प्रसाद, रंजू कुशवाहा, बासदेव कुशवाहा, लालमन कुशवाहा, डाक्टर नंदकिशोर कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।