फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   चौबेया पटखौली गांव का अब तक नहीं हुआ विद्युतिकरण

चौबेया पटखौली गांव का अब तक नहीं हुआ विद्युतिकरण

Mon, 10 Jul 2017 04:43 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 04:43 PM IST
विज्ञापन
चौबेया पटखौली गांव का अब तक नहीं हुआ विद्युतिकरण
कुशीनगर। दुदही ब्लॉक के चौबेया पटखौली गांव के लोगों ने विद्युतीकरण की मांग को लेकर सोमवार से गांव में ही सत्याग्रह शुरू कर दिया है। टेंट लगाकर सत्याग्रह कर रहे लोगों का कहना है कि जब तक विद्युतीकरण कार्य शुरू नहीं होगा, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

चौबेया पटखौली गांव नारायणी और बांसी नदी के के बीच में बसा है। इस गांव के पूरब टोले पर करीब 300 परिवार रहते हैं। अनुसूचित जाति की अधिकता वाले इस टोले का अब तक विद्युतीकरण नहीं हुआ। गांव के लोगों का आरोप है कि कई बार क्षेत्रीय विधायक और सांसद को पत्र देकर इसकी मांग की जा चुकी है। नाराज गांव वालों ने सोमवार को सुबह 10 बजे से अरविंद सागर की अगुवाई में गांव के चौराहे पर सत्याग्रह शुरू कर दिया। ग्रामीण रिंटू सिंह, विनोद यादव, हरिहर, सिंहासन, योगेंद्र, महातम, किशोर, कन्हैया, महावीर, अर्जुन, मोती, सरोज, कुसुम, कलावती, कोसिला, मैना, निर्मला, सावित्री, बचिया आदि ने चेतावनी दी कि जब तक विद्युतीकरण कार्य शुरू नहीं हो जाएगा, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed